• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज बारिश के आसार

MP Mausam Samachar: मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब का क्षेत्र तूफान रेमल में बदल गया है। इसके प्रभाव से ऊपर के स्तर पर हवाओं...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 25 May 2024 09:26:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 May 2024 02:22:38 PM (IST)
MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रेमल, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज बारिश के आसार
MP Weather News

HighLights

  1. खंडवा, खरगोन, रतलाम व राजगढ़ में चली लू
  2. कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
  3. गर्मी से मामूली राहत की उम्मीद

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। MP Weather News: राजस्थान व गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी क्रम में नौतपा (25 जून से दो जून तक) के पहले दिन शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा एवं खरगोन में दर्ज किया गया। खंडवा, खरगोन के अलावा रतलाम एवं राजगढ़ में लू चली।

आज हवाएं और बूंदाबांदी के आसार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब का क्षेत्र तूफान रेमल में बदल गया है। इसके प्रभाव से ऊपर के स्तर पर हवाओं का रुख पूर्वी होने लगा है। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही आज प्रदेश में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।


The deep depression intensified into a Cyclonic Storm "Remal" over the Northwest and adjoining Northeast & East-central Bay of Bengal at 5.30 pm on May 25. (Cyclone Warning for West Bengal Coast: Orange Message): IMD pic.twitter.com/jJJfxDMXpV

— ANI (@ANI) May 25, 2024

विदर्भ पर चक्रवात बना हुआ है

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होकर पूर्वी विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त विदर्भ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ शहर लू की चपेट में हैं। उधर, मध्य प्रदेश से होकर द्रोणिका के गुजरने से कुछ नमी भी आ रही है, जिसके चलते आंशिक बादल बने हुए हैं। हवा का रुख भी ऊपर के स्तर पर पूर्वी होने लगा है। इस वजह से भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना है।

तेज होगा तूफान

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब का क्षेत्र शनिवार को तूफान रेमल बन गया है। उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात यह तूफान और तीव्र होने के बाद गंगासागर एवं बांग्लादेश के मध्य में तट से टकरा सकता है। तूफान के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की भी उम्मीद है।