• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में दो दिन में पांच डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है पारा

MP Weather Update:मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Wed, 24 Nov 2021 06:13:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Nov 2021 09:29:57 AM (IST)
मध्य प्रदेश में दो दिन में पांच डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है पारा

MP Weather Update:भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। वर्तमान में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी कम होने के कारण बादल भी छंटने लगे हैं। उधर उत्तर भारत में ठंडक बढ़ गई है। हवा का रुख भी वर्तमान में उत्तरी हो गया है। जिसके चलते सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक किसी पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत पहुंचने की संभावना नहीं है। इस वजह से दो दिन के अंदर मध्यप्रदेश में रात का तापमान पांच डिग्रसेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। यह सोमवार के अधिकतम तापमान (30.3 डिग्रीसे.) की तुलना में 0.5 डिग्रीसे. अधिक रहा। बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। साहा के मुताबिक बादल छंटने के कारण आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। वर्तमान में हवाओं का रुख भी उत्तरी, उत्तर-पूर्वी हो गया है। हवा की रफ्तार भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। इस वजह से रात में सिहरन बढ़ने लगी है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।


जारी रहेगा तापमान में कमी का सिलसिला

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र समाप्त हो गया है। वर्तमान में कोई भी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत या उसके आसपास सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी उत्तरी, उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। शुक्ला के मुताबिक अभी चार-पांच दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहने की संभावना है।