• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: मध्य प्रदेश में शनिवार से भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-जबलपुर पानी से हो जाएंगे तरबतर

मध्य प्रदेश में शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में भी भारी बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में कारण गरज-चम...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 19 Jul 2024 08:45:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jul 2024 08:45:29 PM (IST)
Weather of MP: मध्य प्रदेश में शनिवार से भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-जबलपुर पानी से हो जाएंगे तरबतर
नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में बारि्श का अनुमान।

HighLights

  1. गरज-चमक के साथ बना रहेगा बारिश का सिलसिला
  2. भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम में भारी वर्षा के आसार
  3. कच्छ और अरब सागर की हवा में बन रहा चक्रवात

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब के क्षेत्र में बदल गया है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों पर चार अन्य मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

शनिवार शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला

अवदाब के क्षेत्र के शनिवार को ओडिशा की तरफ आगे बढ़ने के आसार हैं। उसके प्रभाव से रविवार से प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। उधर, शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भोपाल में 36, रायसेन में 30, मलाजखंड में 21, गुना में छह और ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, सतना में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।


कच्छ और अरब सागर में बन रहा चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश पर अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। कच्छ और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र पर विपरीत दिशा की हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है।

पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख भी अभी दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से नमी लगातार मिल रही है। इस कारण गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि मानसून को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलने के कारण अभी प्रदेश में लगातार वर्षा का सिलसिला शुरू नहीं हो रहा है।