• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 36 जिले पानी से हो जाएंगे तरबतर

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मानसून छा चुका है। शनिवार-रविवार के बीच जबलपुर और उमरिया में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 09:29:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 09:41:58 PM (IST)
Weather of MP: मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 36 जिले पानी से हो जाएंगे तरबतर
सभी जिलों में छाया मानसून

HighLights

  1. मध्यप्रदेश के सभी जिलों में छाया मानसून
  2. शनिवार-रविवार को जबलपुर और उमरिया में सर्वाधिक वर्षा
  3. अगले तीन दिन अधिकतर हिस्सों में बारिश का अनुमान

भोपाल, नईदुनिया प्रतिनिधि. भोपाल : एक से अधिक प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ गई हैं। शनिवार-रविवार के बीच जबलपुर और उमरिया में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो से तीन दिन प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान जताया है।

पूरे मप्र में छाया मानसून

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि दक्षिणी गुजरात तट से लगे उत्तर पूर्वी अरब सागर से लेकर मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसका फैलाव पश्चिमी बिहार तक है। इस प्रणाली से अरब सागर से प्रदेश तक नमी आ रही है। इसके अतिरिक्त रविवार को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। यह प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर अधिक असर दिखाएगा। इस तरह अलग-अलग प्रणालियों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी वर्षा की संभावना है।


इन जिलों में बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मानसून छा चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र सहित अन्य मौसम प्रणालियों का असर देखते हुए जबलपुर, टीकमगढ़, सागर, खजुराहो, राजगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त मंदसौर, खंडवा, हरदा, रीवा, मुरैना, रतलाम, उज्जैन, सतना, नरसिंहपुर, मंडला, अनूपपुर, उमरिया, देवास, इंदौर, नर्मदापुरम, बैतूल में हल्की गरज-चमक के साथ मद्धम से तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

यहां हुई जोरदार वर्षा शहर

  • जबलपुर - 100 मिमी
  • उमरिया - 70.4 मिमी
  • टीकमगढ़ - 61 मिमी
  • मलाजखंड - 63.2 मिमी
  • नौगांव - 53.8 मिमी
  • सागर - 33.7 मिमी
  • खंडवा - 31 मिमी
  • भोपाल - 27.6 मिमी

रविवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई वर्षा

  • नौगांव - 73 मिमी
  • रीवा - 53 मिमी
  • मंडला - 32 मिमी
  • टीकमगढ़ - 24 मिमी
  • सागर - 14 मिमी