• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 43 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 07:43:10 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 09:55:01 AM (IST)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 43 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश के 9 संभागों में भारी बारिश के हैं आसार। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. ग्वालियर-चंबल, जबलपुर व उज्जैन संभाग में हो सकती है तेज बारिश।
  2. गुना, भोपाल, सिवनी, मलाजखंड और बैतूल में हुई जमकर बारिश।
  3. दो-तीन दिन तक बना रहेगा रुक-रुककर बारिश का यह सिलसिला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मजबूत मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार-शुक्रवार को भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला और डिंडौरी जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गुना में 125.2, भोपाल में 91.8, सिवनी में 59.8, मलाजखंड में 50.4, बैतूल में 50.2, सीधी में 44.6, पचमढ़ी में 38.2, श्योपुर में 27, रतलाम में 22, शिवपुरी में 19, मंडला में 18.4, जबलपुर में 16, रायसेन में 14.4, सतना में 14, उमरिया में 13.2, नरसिंहपुर में 13 और नर्मदापुरम में 12.1 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा।


naidunia_image

शिवपुरी और सीधी के ऊपर मानसून की द्रोणिका

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मानसून द्रोणिका बीकानेर, वनस्थली, शिवपुरी, सीधी, चाईबासा, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी झारखंड और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, जो दक्षिणी की तरफ झुका हुआ है।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

तीन वेदर सिस्टम बने हुए हैं

naidunia_image

यह भी पढ़ें : महाकाल की नगरी उज्जैन में होटल मालिकों के नाम बोर्ड पर सार्वजनिक करने की मांग उठी

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में तीन मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस वजह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

उधर, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक शिवपुरी में 15, रतलाम, उज्जैन एवं नौगांव में 13, पचमढ़ी, गुना एवं ग्वालियर में सात, बैतूल में छह, भोपाल एवं सीधी में चार मिलीमीटर बारिश हुई।