• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update : मध्य प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

MP Weather Update : पांच संभागों के जिलों में बिजली गिरने की संभावना।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 27 Sep 2021 08:10:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Sep 2021 08:45:18 AM (IST)
MP Weather Update : मध्य प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

MP Weather Update : भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। गुलाब का असर प्रदेश में जारी है। इंदौर में सुबह से बारिश होना शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बुरहानपुर एवं बैतूल जिले में आगामी 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इधर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद व शहडोल संभाग के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, 30 सितंबर तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। बता दें कि वर्तमान में उत्तरी पश्चिमी मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, कोटा, सागर, पेंड्रा रोड सहित अन्य जगहों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बन रहा है। ऐसे में अच्छी नमी प्रदेश में आ रही है। इसका अगर अन्य जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मध्य्रपदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गुलाब के असर से प्रदेश के भोपाल और इंदौर सहित अन्य जिलों में भारी बारिश होने के आसार है।

भोपाल में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

इधर, मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार को राजधानी का मौसम आशिंक रूप से मेघमय रहेगा। इस दौरान शहर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। बता दें कि सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।


यहां हुई इतनी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल व इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर व सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर व भोपाल, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुना में 47.8, इंदौर, रायसेन में 18.0, उज्जैन में 17, खंडवा में 14, खरगोन में 26, मंडला में 11.2, छिंदवाड़ा में 7.8, रतलाम में 7, श्योपुरकलां 6, दतिया में 4.2, धारा 5, पचमढ़ी 2, टीकमगढ़ में 2, ग्वालियर में 1.2, नौगांव में 1, जबलपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा खजुराहो, सतना, शाजापुर और भोपाल में बारिश ट्रेस हुई है।