• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, भोपाल-इंदौर समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र ने सोमवार को भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत 1...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 08:10:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 08:10:40 PM (IST)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, भोपाल-इंदौर समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल-इंदौर समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के 15 जिलों में सोमवार को हल्की वर्षा का अलर्ट
  2. अरब सागर के सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
  3. खंडवा 36.1°C के साथ सबसे गर्म, पचमढ़ी में गिरा दिन का पारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में रविवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा, हालांकि बीती रात धार में 7.2 मिलीमीटर, इंदौर में 0.9 मिलीमीटर और ग्वालियर में 0.4 मिलीमीटर हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के मौसम को दो अलग-अलग मौसमी प्रणालियां प्रभावित कर रही हैं।

इनमें दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र और हिमाचल-पंजाब के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ शामिल हैं। इनके असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बादलों का डेरा है। राजधानी भोपाल में भी रविवार सुबह हल्की धुंध के बाद शाम चार बजे के करीब आसमान में बादल घिर आए।


खंडवा रहा प्रदेश में सबसे गर्म, पचमढ़ी में दिन का पारा 27.8 डिग्री

तापमान की बात करें तो निमाड़ अंचल का खंडवा 36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं खरगोन व रतलाम में 35.8 डिग्री और राजगढ़ में 35.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दूसरी तरफ नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में दिन का पारा 27.8 डिग्री रहा, जबकि रात में दमोह 18.8 डिग्री और रीवा 18.9 डिग्री सबसे ठंडे रहे। सुबह नमी 93 प्रतिशत तक पहुंच रही है, जो गुलाबी ठंड की दस्तक है।

सोमवार को भोपाल-उज्जैन समेत 15 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र ने सोमवार को भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत 15 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम

भोपाल -- 33.5 -- 20.0

इंदौर -- 34.4 -- 21.6

ग्वालियर -- 33.0 -- 21.2

जबलपुर -- 33.5 --19.3