• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: मौसम के तीन रंग, बारिश व ओलावृष्टि के बाद अब कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद तेज ठंड पड़ रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल, विदिशा, रायसेन में मध्यम और ...और पढ़ें

By Anand dubeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 07:39:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 07:48:32 AM (IST)
MP Weather Update: मौसम के तीन रंग, बारिश व ओलावृष्टि के बाद अब कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंड और कोहरे का असर। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज, आठ फरवरी से फिर बिगड़ेंगे हालात
  2. ग्वालियर में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, 24 घंटे में भोपाल, विदिशा में घरा कोहरा छाने के आसार
  3. राजगढ़ 8.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा, वहीं नर्मदापुरम में तापमान 31.5 डिग्री रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कुदरत के तीन अलग-अलग रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। वहीं नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इसके उलट राजगढ़ 8.8 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल, विदिशा, रायसेन में मध्यम और शिवपुरी, ग्वालियर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

50 मीटर रह गई दृश्यता

मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में हुई हल्की बारिश ने वातावरण में नमी घोल दी, कई जिलों में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। बुधवार सुबह ग्वालियर संभाग में कोहरे का सबसे ज्यादा असर देखा गया। यहां सुबह 8:30 बजे दृश्यता महज 50 मीटर दर्ज की गई।


दतिया, रतलाम, उज्जैन, दमोह और रीवा जिले में भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं निवाड़ी, छतरपुर, सतना और अनूपपुर जिले में ओलावृष्टि हुई है। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक गुना में नौ मिमी, खजुराहो में 2.4 मिमी और नौगांव एक मिमी में बारिश रिकॉर्ड हुई।

यह भी पढ़ें : उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक; दिल्ली में येलो तो हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी

आठ फरवरी से नया विक्षोभ

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर प्रदेश पर सक्रिय है। वहीं, 260 किमी घंटा की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। राहत की उम्मीद अभी कम है क्योंकि आठ फरवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के तापमान और मौसमी गतिविधियों पर पड़ेगा।