• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: मध्य प्रदेश में मानसून प्रणाली सक्रिय, अगले 48 घंटों में भोपाल, जबलपुर समेत 34 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून द्रोणिका के कारण सावन की शुरुआत बारिश से होने के आसार हैं। अवदाब के क्षेत्र ओडिशा के आसपास बनी हुई मौसम प्रणाली के कारण यहां वर...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 20 Jul 2024 09:29:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jul 2024 09:29:13 PM (IST)
Weather of MP: मध्य प्रदेश में मानसून प्रणाली सक्रिय, अगले 48 घंटों में भोपाल, जबलपुर समेत 34 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश में एक साथ सक्रिय हुईं कई मौसम प्रणाली।

HighLights

  1. मप्र में झमाझम बारिश के साथ सावन की शुरुआत
  2. सोमवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान
  3. अवदाब ओडिशा की तरफ बढ़ने से बढ़ी संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के आसपास अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश के दमोह, मंडला से होकर गुजर रही है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर चार अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को पूरे प्रदेश में झमाझम वर्षा के साथ श्रावण मास की शुरुआत होने के आसार हैं।

कई संभागों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अवदाब के क्षेत्र के शनिवार रात से ओडिशा की तरफ बढ़ने की संभावना है। उसके प्रभाव से रविवार को भोपाल, सागर, नर्मदापुरम, जबलपुर,शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।


शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रायसेन में 56, सिवनी में 39, मलाजखंड में 32, खजुराहो में 19, भोपाल में नौ, जबलपुर में सात, नरसिंहपुर, नौगांव में तीन, सागर, नर्मदापुरम में दो, बैतूल एवं छिंदवाड़ा में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

सक्रिय हुईं कई मौसम प्रणाली

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक से मिली जानकारी के मुताबिक अवदाब का क्षेत्र वर्तमान में ओडिशा के आसपास बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, अजमेर, दमोह, मंडला, रायपुर, पुरी से होने हुए अवबाद के क्षेत्र तक बनी हुई है। पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

सौराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। गुजरात से केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र के आसपास विपरीत हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है।

आने वाले दिनों में लगातार बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अवदाब के क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने लगा है। इसके प्रभाव से रविवार से मध्य प्रदेश में वर्षा का सिलसिला तेज होने की उम्मीद है।

अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर 20 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 294.8 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (323.2 मिमी.) की तुलना में नौ प्रतिशत कम है।