• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून, अभी राजस्थान में सक्रिय

भोपाल से इसके सात से 10 अक्टूबर के बीच विदाई के संकेत हैं। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य वर्षा होगी।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 10:08:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 10:10:58 PM (IST)
MP Weather Update: 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून, अभी राजस्थान में सक्रिय
इस सिस्टम से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में वर्षा होगी, जबकि भोपाल में बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

HighLights

  1. प्रदेश में मानसून की विदाई दो से तीन अक्टूबर के बीच सबसे पहले ग्वालियर से शुरू होगी।
  2. सुबह हल्की ठंडक तो दोपहर में गर्मी और उमस, वहीं रात में ठंड बढ़ने लगी है।
  3. तीन अक्टूबर के बाद प्रदेश में वर्षा में कमी आने लगेगी।

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में छिटपुट वर्षा के बीच अब दक्षिण-पश्चिमी मानसून की तीन अक्टूबर तक वापसी शुरू हो जाएगी। 10 अक्टूबर तक यह पूरे प्रदेश से विदाई ले लेगा। भोपाल से इसके सात से 10 अक्टूबर के बीच विदाई के संकेत हैं। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य वर्षा होगी।

मौसम विज्ञानी एके शुक्ला के अनुसार इस सिस्टम से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में वर्षा होगी, जबकि भोपाल में बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। उधर, मौसम में बीते दो दिन में तेजी से बदलाव आया है।


सुबह हल्की ठंडक तो दोपहर में गर्मी और उमस, वहीं रात में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में मानसून की विदाई दो से तीन अक्टूबर के बीच सबसे पहले ग्वालियर से शुरू होगी। तीन अक्टूबर के बाद प्रदेश में वर्षा में कमी आने लगेगी।

अभी तक खाड़ी में नया सिस्टम अपर एयर सर्कुलेशन के रूप में था, जो शुक्रवार को लो प्रेशर एरिया में बदलेगा। इसके बाद यह अति कम दबाव में बदलकर आगे बढ़ेगा। इससे मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। छिटपुट वर्षा होगी। दो दिन बाद मौसम शुष्क होने लगेगा।

naidunia_image