• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: हवाओं का रुख बदलने से बढ़ा रात का तापमान, ग्वालियर में सुबह शून्य रह गई थी दृश्यता

MP Weather Update: मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

By Anand dubeyEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Tue, 26 Dec 2023 01:38:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Dec 2023 01:49:52 PM (IST)
MP Weather Update:  हवाओं का रुख बदलने से बढ़ा रात का तापमान, ग्वालियर में सुबह शून्य रह गई थी दृश्यता

HighLights

  1. 30 दिसंबर से छा सकते हैं बादल, वर्षा होने के भी आसार
  2. घना कोहरा एवं धुंध रहने के कारण सुबह ग्वालियर में दृश्यता शून्य रही
  3. 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा

MP Weather Update: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे ठंड से राहत मिल गई है। उधर वातावरण में नमी रहने के कारण सुबह के समय उत्तरी मध्य प्रदेश में कोहरा छा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। घना कोहरा एवं धुंध रहने के कारण सुबह ग्वालियर में दृश्यता शून्य रही। खजुराहो में 50 मीटर, भोपाल में 800 मीटर, इंदौर में 1200 मीटर एवं जबलपुर में 1500 मीटर दृश्यता रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके प्रभाव से 30 दिसंबर से प्रदेश में बादल छा सकते हैं। साथ ही वर्षा होने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में भले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन हवाऔं का रुख अब उत्तरी नहीं रहने के कारण रात का तापमान बढ़ने लगा है। दरअसल एक कमजोर आवृति वाला एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाने लगा है। 29 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने लगेगी। इससे बादल छाने लगेंगे। 30 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश में कई शहरों में रुक-रुककर वर्षा होने की भी संभावना है।