• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: आज से फिर गिरेगा रात का तापमान, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

MP Weather: प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। कई स्थानों पर सक्रिय प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं एक ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 06:29:10 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 07:21:35 AM (IST)
MP Weather Update: आज से फिर गिरेगा रात का तापमान, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी ( फाइल फोटो)

HighLights

  1. रात का सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान शिवपुरी में
  2. दिन का सबसे अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में
  3. ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बादल छाने के कारण पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है। उधर शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

शुक्रवार को रात का सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान शिवपुरी में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से एक बार फिर रात के तापमान में तेजी से कमी आने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।


यह है मौसम कि स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान एवं उसके आसपास गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है। इस मौसम प्रणाली से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 250 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 26 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ द्वारा उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी वहीद खान ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ गया है। इस वजह से शनिवार से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो सकता है।