
MP Weather Update: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पहाड़ों से आई सीधी बर्फीली हवा के कारण मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अपना रुख बदल रहा है। लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से आसपास पहुंच चुका है। सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं ठंड बढ़ने से अस्पतालों में सर्दी जुकान के मरीज बढ़े हैं।
इसी क्रम में सोमवा को मध्य प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान सागर संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरा। भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान काफी गिरा। शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
भाेपाल सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में काफी ठंड पड़ रही है। क्रिसमस के बाद से ही इतनी ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि दिन का पारा 2.6 डिग्री लुढ़क गया और तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया और रात का तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश में ठण्ड ने अपना रंग दिखाना किया शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेस के कई हिस्सों में धुंध छाने का अलर्ट जारी किया है।