• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: प्रदेश में थमा घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का सितम, 2 दिन बाद फिर तापमान गिरने की संभावना

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर आ रही है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 06:56:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 06:57:33 AM (IST)
MP Weather Update: प्रदेश में थमा घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का सितम, 2 दिन बाद फिर तापमान गिरने की संभावना
प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत

HighLights

  1. खंडवा में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  2. करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
  3. भोपाल में सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: मध्य प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत मिल गई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के ऊपर की तरफ निकल जाने से प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यदि यह सिस्टम नीचे की ओर झुकता तो प्रदेश में बारिश और कोहरा देखने को मिलता, लेकिन अब आसमान साफ होने से दिन और रात के तापमान सामान्य बने हुए हैं।

रविवार को प्रदेश का मौसम मिला-जुला रहा। खंडवा में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उज्जैन संभाग में हल्की धुंध देखी गई, जबकि बाकी प्रदेश में धूप खिली रही।वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं, जिसका असर प्रदेश की हवाओं पर भी पड़ रहा है।


प्रदेश के चारों महानगरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 27.3 10.4
इंदौर 29.6 10.6
ग्वालियर 28.2 11.2
जबलपुर 28.3 11.9

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

अगले 24 घंटों के दौरान तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं होगी, क्योंकि 13 फरवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को नौ फरवरी को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें- थोड़े से पैसों की लालच में कबाड़ियों के हाथों 'जिंदगी की सौदा' कर रहे भोपाल के अस्पताल, सामने आया बायो-मेडिकल वेस्ट का गंदा खेल

राजधानी का हाल

भोपाल में सोमवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रही। यहां आठ से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।