• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: मध्य प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां, लू से राहत, अगले चौबीस घंटों तक इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में अगले चौबीस घंटों का मौसम ऐसा ही रहेगा। दो-तीन दिन बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 10:03:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Jun 2024 10:15:33 PM (IST)
Weather of MP: मध्य प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां, लू से राहत, अगले चौबीस घंटों तक इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
छतरपुर, निवाड़ी और खजुराहो में 45 पार रहा तापमान

HighLights

  1. छतरपुर, निवाड़ी और खजुराहो में 45 पार रहा तापमान
  2. प्रदेश में अगले चौबीस घंटों का मौसम ऐसा ही रहेगा
  3. दो-तीन दिन बाद आसमान में बादल छा सकते हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : प्रदेश में मानसून पूर्व (प्री मानसून) की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इंदौर समेत कई स्थानों बौछारें पड़ी हैं। सोमवार को अधिकतर जिलों में लू नहीं चली। इससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक निजात मिली है। हालांकि प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तापमान बढ़ा हुआ है।

कई जिलों में हाई रहा तापमान

छतरपुर में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो निवाड़ी में 45.5 और खजुराहो में 45.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों में तापमान इससे कम रहा। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।


naidunia_image

दो-तीन दिन बाद छा सकते हैं आसमान में बादल

मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले चौबीस घंटों का मौसम ऐसा ही रहेगा। दो-तीन दिन बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में हवाओं का रुख बदला हुआ है। इससे मानसून के प्रदेश में तय समय पर आने की संभावना बनी है।

कई जिलों में बारिश

प्री मानसूनी गतिविधियों के बीच बीते 24 घंटों में इंदौर में 13 मिमी तो सीधी में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई, वहीं धार में आधा मिमी वर्षा दर्ज हुई। हवाओं के बदले रुख के बीच प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।