• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: एमपी के 12 जिलों में बारिश की चेतावनी, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी से मिलेगी राहत

विशेषज्ञों ने नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 06:54:42 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 07:21:38 AM (IST)
MP Weather Update: एमपी के 12 जिलों में बारिश की चेतावनी, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी से मिलेगी राहत
एमपी में प्रेरित चक्रवात का असर शुरू।

HighLights

  1. एमपी में प्रेरित चक्रवात का असर शुरू
  2. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छाए बादल
  3. मध्य प्रदेश के तापमान में आएगी गिरावट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के आसपास बने प्रेरित चक्रवात के चलते बुधवार से मौसम में बदलाव संभव है। विशेषज्ञों ने नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, यह सिलसिला 21 मार्च तक चलेगा। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश संभागों में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ और यह 34 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

खरगोन में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री, खजुराहो में 38.4 और नरसिंहपुर में 38.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 14 से 20 डिग्री के बीच रहा, सिवनी में यह सर्वाधिक 20.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने बताया कि 17 मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 मार्च तक बना रहेगा। पहले पश्चिमी हिस्सों में, फिर मध्य और अंत में पूर्वी जिलों में बारिश का क्रम रहेगा। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।


गर्मी से राहत, लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी, लेकिन इस बदलाव से खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें- MP के सरकारी स्कूलों में अब AI रोबोट लेगा बच्चों की क्लास, इंदौर के विजय नगर स्कूल से होगी शुरुआत, तकनीक से सुधरेगा शिक्षा का स्तर

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम

भोपाल -- 35.2 -- 17.8

इंदौर -- 34.9 -- 16.8

ग्वालियर -- 35.5 -- 18.0

जबलपुर -- 36.1 -- 19.2

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में