
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: सोमवार को प्रदेश का मौसम मिलाजुला रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर-चंबल संभाग समेत जबलपुर में 0.4 मिमी, रीवा में 7.0 मिमी और सिधी में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जबकि पश्चिमी इलाकों में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को छत्तीसगढ़ से लगे जिलों में कहीं-कहीं मामूली बारिश हो सकती है, जबकि अन्य संभागों में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है। सोमवार को खंडवा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| भोपाल | 31.0 | 14.4 |
| इंदौर | 31.4 | 12.6 |
| ग्वालियर | 31.0 | 14.5 |
| जबलपुर | 31.7 | 15.9 |
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में
मौसम विज्ञानी के अनुसार 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इससे प्रदेश का मौसम बहुत अधिक प्रभावित नहीं होगा। प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा।