• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

तीखी धूप के लिए हो जाएं तैयार, MP में मौसम ने ली करवट, तापमान में 4-6 डिग्री बढ़ोतरी के आसार

प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थमने जा रहा है। शुक्रवार से फिर तीखी धूप और तेज गर्मी का दौर शुरू होगा।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 07:37:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 07:37:28 AM (IST)
तीखी धूप के लिए हो जाएं तैयार, MP में मौसम ने ली करवट, तापमान में 4-6 डिग्री बढ़ोतरी के आसार
MP में आज से फिर तीखी धूप और गर्मी का दौर शुरू

HighLights

  1. आज से फिर तीखी धूप और गर्मी का दौर शुरू
  2. 10 से 13 अप्रैल तक मौसम रहेगा पूरी तरह शुष्क
  3. तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थमने जा रहा है। शुक्रवार से फिर तीखी धूप और तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम केंद्र के अनुसार 10 से 13 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हालांकि प्रदेश के आसपास वर्तमान में तीन प्रेरित चक्रवात सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव अब प्रदेश पर नहीं पड़ेगा।

उधर, गुरुवार को दिनभर मौसम साफ और शुष्क बना रहा। बुधवार-गुरुवार की रात के समय दक्षिण-पश्चिमी इलाकों के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भिंड जिले में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञानी का कहना है कि अब प्रदेश में किसी भी दिशा से नमी नहीं आ रही है, जिसके चलते बादल बनने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।


तापमान में बढ़ोतरी के आसार

आने वाले चार दिनों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके कारण दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। गुरुवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम प्रणाली की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है, जबकि दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर भी इसी तरह का सिस्टम सक्रिय है।

साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। कहीं गरज-चमक की स्थिति नहीं बनेगी।

बड़े शहर का तापमान

शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम

भोपाल -- 34.0 -- 16.4

इंदौर -- 33.8 -- 17.7

ग्वालियर -- 31.5 -- 18.5

जबलपुर -- 33.9 -- 18.6

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)