• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में शुक्रवार से बादल छाने की संभावना है

MP Weather Update: बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Thu, 04 Nov 2021 09:35:52 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Nov 2021 01:21:08 PM (IST)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में शुक्रवार से बादल छाने की संभावना है

MP Weather Update: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। जम्मू-काश्मीर से आगे बढ़ा पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में दिल्ली और उसके आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। जिसके चलने हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। जिसके चलते तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। उधर अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी आने से शुक्रवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाने के आसार हैं। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री से.कम रहा। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान ( 29.7 डिग्री से.) की तुलना में 0.3 डिग्री से. अधिक रहा। साहा ने बताया कि राजस्थान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर बने सिस्टम के कारण हवाओं का रुख कभी दक्षिण-पूर्वी तो कभी उत्तर-पूर्वी हो रहा है। जिसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में अरब सागर में सक्रिय है। इसके और शक्तिशाली होकर आगे बढ़ने के आसार हैं। इससे हवाओं के साथ वातावरण में नमी आने से शुक्रवार से राजधानी सहित कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने की संभावना बन रही है।