• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के दो जिलों में येलो अलर्ट, खरगोन, बड़वानी सहित 13 जिलों में होगी भारी बारिश

Rain in MP: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने दो जिलों बैतूल और बुरहानपुर में अत्यधिक भारी बारिश का येलो अलर्ट ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 07:28:51 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 09:00:33 AM (IST)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के दो जिलों में येलो अलर्ट, खरगोन, बड़वानी सहित 13 जिलों में होगी भारी बारिश
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जारी है बारिश का दौर। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बैतूल और बुरहानपुर में येलो अलर्ट, अति भारी बारिश की संभावना जताई गई।
  2. 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।
  3. कई जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में जमकर बादल बरस रहे हैं तो कुछ जिलों को बारिश की फुहारें भिगा रही हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के दो जिलों में अति भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, इनमें बैतूल और बुरहानपुर जिले शामिल हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के 13 जिलों नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा में भारी बारिश के आसार हैं।

यहां बिजली गिरने की चेतावनी

इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनन शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।


naidunia_image

मौसम विभाग ने पहले ही इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में दो दिनों तक भारी बारिश के आसार जताए थे। इन संभागों के जिलों में बारिश का दौर जारी है। इंदौर में रुक-रुककर बारिश हो रही है, इससे मौसम में ठंडक घुल गई है।

इंदौर इस साल सावन में बहुत कम बारिश हुई थी, इसके बाद से ही शहर के लोग अच्छी बारिश की आस लगा बैठे थे। अब एक बार फिर शहर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें : Janmashtami पर ग्वालियर के गोपाल मंदिर में बेशकीमती गहनों में दर्शन दे रहे राधा-कृष्ण