Live MP Board 10th, 12th Exam Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जल्द जारी होने वाला है। परिणाम mpresults.nic.in और mpbse.nic.in के साथ नईदुनिया वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह तक जारी कर हो सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट जारी करेंगे। MP Board क्लास 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। पिछले साल रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। वहीं, पिछले वर्ष 10वीं का रिजल्ट 59.54% और 12वीं का 72.72% रहा था। मैट्रिक और इंटरमीडिएट में दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को पास के लिए एक मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स कंपार्टमेंटल एग्जाम दे पाएंगे।
एमपी बोर्ड हेल्पलाइन में हर दिन 400 से 500 फोन आ रहे हैं। इसमें 90 फीसदी फोन रिजल्ट को लेकर हैं। वहीं, 10 फीसदी सवाल करियर से संबंधित पूछे जा रहे हैं।
10वीं-12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। अब तक 90 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।
मध्यप्रदेश माध्यामिक शिक्षा मंडल किसी भी समय 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।
MP Board रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता, माता और छात्र का नाम, जन्मतिथि और मार्क्स सहित अन्य जानकारी दी होगी।
वेबसाइट के क्रेश होने पर स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर या MPBSE12 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में एक या दो विषय में 33% से कम अंक लाने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा जुलाई में होगी। इसका रिजल्ट अगस्त में जारी किया जाएगा।
पिछले साल आर्ट्स में इशिता दुबे ने 480 अंकों के साथ टॉप किया था। प्रगति मित्तल ने 494 मार्क्स के साथ साइंस स्ट्रीम में बाजरी मारी थी। वहीं,खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने 480 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कांपियों की जांच को तेजी से निपटाया है। अब संभव है कि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुई थी और 27 मार्च तक खत्म हुई। अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। mpbse.nic.in पर रिजल्ट जारी होगी। आप अधिक जानकारी के लिए https://www.naidunia.com/ पर बने रहें।
सीनियर सेकेंडरी में पिछले साल 75.64 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। लड़कों का पास प्रतिशत 69.94 था। पिछले वर्ष खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने कॉमर्स स्ट्रीममें 480 अंक लाकर टॉप किया था।
छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए प्रत्येक सब्जेक्ट में 33% अंक लाने की जरूरत होगी।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। अगर कोई छात्र तीन विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे अगले साल फिर से एग्जाम देना होगा।
अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर छात्र कॉपी रीचेक के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बीते साल के पैटर्न को देखते हुए पुनर्मूल्यांकन फॉर्म जून या जुलाई में उपलब्ध कराया जा सकता है।
पिछले साल एमपी बोर्ड की ओर से 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया गया था।
मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम यहां दी गई वेबसाइट्स की सहायता से चेक किया जा सकता है।
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप या MP ऐप के जरिए चेक किए जा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।
पिछले साल 10वीं के एग्जाम का रिजल्ट 59.54% था, जबकि 12वीं का परिणाम 72.72 फीसदी रिकॉर्ड किए गए थे। पिछले 5 सालों में 2021 में कोरोना वायरस के कारण सभी बच्चों को पास कर दिया गया था। 2020 में 68.81 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
10वीं के दो और 12वीं के चार प्रश्नपत्रों में बोनस अंक दिए गए हैं। 10वीं के सामाजिक विज्ञान में चार अंक, हिंदी में दो अंक दिए जाएंगे। वहीं बारहवीं के संस्कृत में चार अंक, हिंदी में एक अंक दिया जाएगा। इसी तरह भौतिकी में चार अंक व गणित में चार अंक मिलेंगे।
सभी जिलों के समन्वयक केंद्रों में शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल के मॉडल स्कूल टीटी नगर में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
10वीं व 12वीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश के करीब 18 लाख विद्यार्थियों की 99 लाख 73 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट के समय टॉपरों की सूची जारी करेगा। सरकार कू ओर से छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
2021 को छोड़ दिया जाए तो 12वीं का रिजल्ट पिछले कुछ वर्षो में 68 से 76% के बीच रहा है। कोविड के कारण 2021 में सभी छात्रों को पास कर दिया गया था।
परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। अगर किसी एक या दो विषय में 33 से कम अंक आते हैं, तो कंपार्टमेंट एग्जाम देना पड़ेगा। वहीं, दो से अधिक विषयों में 33 से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक और 12वीं वाले सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। रिजल्ट सामने आ जाएगा।
पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी हुआ था। उम्मीद है कि इस बार भी साथ ही परिणाम जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह है कि वे mpresults.nic.in और mpbse.nic.in चेक करते रहें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इसके अलावा पास प्रतिशत, टॉपर्स और मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। साथ ही जिलों का प्रदर्शन बताया जाएगा।
जो छात्र अपने रिजल्ट से नाखुश होंगे। वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जो स्टूडेंट्स फेल होंगे, वे कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
एमपी बोर्ड क्लास 10 के एग्जाम 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। अब बोर्ड परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है।