MPBSE MP Board 12th Result 2025 Topper List: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) का रिजल्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक के साथ बाजी मारी है। इस साल 10वीं का रिजल्ट 76.22 प्रतिशत रहा। 9 लाख 53 हजार छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, एमपी बोर्ड परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को एक और मौका देने का निर्णय किया है। अब 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार (इंप्रूवमेंट) करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की जा रही है। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्य प्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।"
सीएम डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा, प्राइवेट की तुलना में शासकीय विद्यालय अव्वल रहे। एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप करते हुए 500 में से 500 अंक हासिल किए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, जो छात्र असफल हुए हैं, उनका साल खराब नहीं होगा। वे यह समझें कि यह आखिरी मौका नहीं है। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। 17 जून से दोबारा परीक्षा दे पाएंगे।
प्रदेश स्तर की मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां Click करें।
शहडोल जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में स्थित ज्ञानोदय स्कूल के दो बच्चों ने 12वीं में प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल किया है। इस स्कूल की हिना देवी पुत्री धम्मू बंजारा ने 12वीं कक्षा में कला संकाय से प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं।इसी स्कूल की सौम्या तिवारी पुत्री शैलेश तिवारी ने प्रदेश की मेरिट में आठवां स्थान हासिल किया है।
जिले के टाइम पब्लिक स्कूल की छात्रा तिशा जसूजा पिता अजीत जसूजा ने बायो ग्रुप में कक्षा 12वी में प्रवेश की मेरिट लिस्ट में छठवां स्थान हासिल किया है। तिशा जसूजा ने बताया कि उसके पिता किराना दुकान चलाते हैं और मां ग्रहणी है परिवार में पढ़ाई को लेकर काफी सकारात्मक माहौल है। इन्होंने कहां की मैं कोचिंग के साथ-साथ स्वाध्याय भी करती थी और इसी का नतीजा है कि आज मैंने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। इन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हूं अभी हाल ही में नीट का एग्जाम भी दिया है।
- टीकमगढ़ शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 में अध्ययनरत छात्रा निहारिका घोष पुत्री संतोष सिंह घोष ने कक्षा दसवीं में 500 में से 491 अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश की मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
- टीकमगढ़ शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक में पढ़ने वाली छात्रा उन्नति अग्रवाल पुत्री विनोद कुमार अग्रवाल ने जीव विज्ञान संकाय में 480 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
कृषि संकाय में प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान जिले के छात्र ने किया हासिल
कक्षा दसवीं में जिले की छात्रा को प्रदेश के टॉप 10 सूची में मिला स्थान
डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर में संचालित शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत छात्र रघुवीर गौतम ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में स्थान बनाया। उन्होंने कक्षा 12वीं कृषि संकाय में प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। 500 में 484 नंबर प्राप्त कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।समनापुर उत्कृष्ट विद्यालय से कृषि संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त रघुवीर सिंह गौतम माता राधा गौतम एवं पिता झाम सिंह गौतम ग्राम जाताडोंगरी समनापुर निवासी है। इसी तरह जिला मुख्यालय में संचालित सेंट एंजेल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने कक्षा दसवीं में प्रदेश की टॉप 10 सूची में स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रबंधक आशीष सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में दसवां स्थान हासिल कर प्रदेश में जिले को गौरवान्वित किया है। अधिवक्ता राम प्रकाश बड़गैया की बेटी अंशिका बड़गैया ने 500 में 491 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।
निवाड़ी
- निवाड़ी जिले में नगर में संचालित शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र लखनलाल राय पुत्र चंद्रप्रकाश राय ने गणित संकाय में 482 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया।
कटनी। 10वी में दसवां स्थान भूमिका कटारिया पिता संतोष कटारिया , सरस्वती स्कूल उमरियापान कटनी।
टीकमगढ़ में एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 में पढ़ने वाली छात्रा उमा घोषी पुत्री रामकुमार घोषी ने दसवीं कक्षा में 500 में से 492 अंक पाकर प्रदेश की मेरिट में नौंवा स्थान प्राप्त किया है।
- टीकमगढ़ के शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा में पढ़ने वाले छात्र नीरज विश्वकर्मा पुत्र अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कक्षा दसवीं में 500 में से 492 अंक पाकर प्रदेश की मेरिट में नौंवा स्थान पाया है।
निवाड़ी नगर के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले अक्षय खरे पुत्र अतुल खरे ने 480 अंक प्राप्त करते हुए कृषि संकाय में प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम 6 जनवरी को घोषित किए गए, जिनमें नरसिंहपुर जिले की एक छात्रा ने प्रदेश में पांचवां और एक छात्र ने प्रदेश में नौंवा स्थान पाया।
जिले के पनारी स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा प्राची कौरव, पिता संतोष कौरव, ने प्रदेश स्तर की बोर्ड परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगवानी के कक्षा 12वीं के छात्र अनुराग साहू, पिता गोपाल प्रसाद साहू, ने कला संकाय में प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है।
जिले के सात छात्र प्रदेश में सातवें स्थान पर रहे जिनमें वेदिका पटेल, रक्षा मेहरा, नम्रता नामदेव, जयश्री पटेल, राजेश्वरी लोधी, काजल पांडे, अदिति दीक्षित शामिल हैं। सभी प्रतिभाशाली छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी है। इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ब्यौहार ने सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
प्रदेश स्तर की मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां Click करें।