MPPCB: उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के लिए मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मिला स्कोच आर्डर आफ मेरिट अवार्ड
Skoch Order of Merit Award एआइ संचालित उपकरण डेटा में संभावित छेड़छाड़ और हेरफेर का पता लगाने में भी मदद करता है और इस तरह प्रभावी निर्णय लेने के लिए पर्यावरणीय डेटा की गुणवत्ता और वास्तविकता सुनिश्चित करता है।
By Neeraj Pandey
Edited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 09:52:34 PM (IST)
Updated Date: Fri, 19 Jan 2024 10:05:46 PM (IST)
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्डभोपाल (राज्य ब्यूरो)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का उपयोग करके औद्योगिक प्रदूषण की स्वचालित निगरानी के लिए मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(एमपीपीसीबी) को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रतिष्ठित स्कोच आर्डर आफ मेरिट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समाज और शासन में लोक हितकारी परिवर्तनों के लिए उत्कृष्ट योगदान और तकनीकी को अपनाने के लिए दिया जाता है।
बोर्ड के पर्यावरण निगरानी केंद्र द्वारा एआइ और मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकी का उपयोग करके उपकरण तैयार किया है। इससे वायु और जल प्रदूषणकारी उद्योगों से वास्तविक समय के आधार पर सर्वर से प्राप्त प्रदूषण निगरानी डेटा, विशेष रूप से उद्योग स्टैक उत्सर्जन, अपशिष्ट जल प्रवाह, वायु गुणवत्ता इत्यादि की स्वचालित व्याख्या और विश्लेषण में मदद मिलती है।
एआइ संचालित उपकरण डेटा में संभावित छेड़छाड़ और हेरफेर का पता लगाने में भी मदद करता है और इस तरह प्रभावी निर्णय लेने के लिए पर्यावरणीय डेटा की गुणवत्ता और वास्तविकता सुनिश्चित करता है। बोर्ड के सदस्य सचिव चंद्रमोहन ठाकुर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।