• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में अजब-गजब हादसा! महिला के पैर में धंसी गोली, पर हुआ ही नहीं दर्द का अहसास; जानिए फिर क्या हुआ

भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में घर के बाहर टहल रही एक महिला के पैर में गोली लग गई। हैरानी की बात यह है कि महिला को शुरुआत में इसका अहसास तक नहीं हुआ।

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:52:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 10:52:59 PM (IST)
भोपाल में अजब-गजब हादसा! महिला के पैर में धंसी गोली, पर हुआ ही नहीं दर्द का अहसास; जानिए फिर क्या हुआ
घर के बाहर टहल रही 43 वर्षीय महिला के पैर में लगी गोली

HighLights

  1. घर के बाहर टहल रही 43 वर्षीय महिला के पैर में लगी गोली
  2. शुरुआत में नहीं हुआ अहसास, दर्द बढ़ने पर अस्पताल पहुंची
  3. चिरायु अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, अज्ञात पर FIR दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। टीला जमालपुरा इलाके में घर के बाहर टहल रही एक महिला के पैर में गोली लग गई। हैरानी की बात यह है कि महिला को शुरुआत में इसका अहसास तक नहीं हुआ। दर्द बढ़ने और पैर से खून निकलने पर वह निजी अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पैर के भीतर गोली फंसी होने का पता चला। सोमवार को आपरेशन कर गोली निकाल दी गई।

करीब 15 साल पहले पति से हो चुका है तलाक

टीला जमालपुरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार कबीटपुरा टावर के पास रहने वाली सायरा खान (43) मार्केटिंग का काम करती हैं। करीब 15 साल पहले उनका पति से तलाक हो चुका है।


रविवार शाम करीब सात बजे वह हैदर अपार्टमेंट के पीछे वाली गली में घर के बाहर टहल रही थीं। कुछ देर बाद घर लौटने पर पैर में दर्द हुआ। देखने पर खून निकलता मिला, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचीं। डाक्टरों ने जांच में गोली लगने की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- इंदौर की हवाई यात्रा हुई महंगी, दीवाली पर कई शहरों का किराया हुआ दोगुना, बसों पर बढ़ेगा दबाव

गोली किसने चलाई, पता नहीं: चिरायु अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

अस्पताल प्रबंधन ने रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी। बयान में सायरा ने किसी से विवाद या रंजिश होने से इनकार किया और किसी पर संदेह नहीं जताया। उन्हें यह भी पता नहीं है कि गोली किस दिशा से आई। सोमवार को चिरायु अस्पताल में आपरेशन कर गोली निकाल दी गई। शुरुआती आशंका है कि फायरिंग पिस्टल से हुई। पुलिस घटनास्थल के आसपास जांच कर रही है।