• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दिल्ली पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नितिन नवीन से की मुलाकात; बोले- 'मेरा कद बड़ा नहीं, पार्टी बहुत ऊपर, संगठन के लिए करूँगा काम'

दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं, उसका फ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 08:53:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 08:53:50 AM (IST)
दिल्ली पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नितिन नवीन से की मुलाकात; बोले- 'मेरा कद बड़ा नहीं, पार्टी बहुत ऊपर, संगठन के लिए करूँगा काम'
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। फोटो- इंटरनेट मीडिया।

HighLights

  1. दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद दिल्ली पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा
  2. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कहा- "पार्टी का फैसला सिर माथे पर है"
  3. पाटी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे, चुनाव प्रचार करेंगे

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। दतिया उपचुनाव में टिकट न मिलने के बाद समर्थकों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन के चलते दिल्ली पहुंचे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। हालांकि शनिवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर डॉ. मिश्रा ने साफ कर दिया था कि वह पूरी तरह से पार्टी के साथ हैं।

रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात करते के बाद भी उन्होंने यह बात दोहराई।

मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है- डॉ. मिश्रा

वहां पत्रकारों से डॉ. नरोत्तम ने कहा कि यह तो तय हो गया कि मेरा कद बड़ा नहीं है, टिकट नहीं मिला। पार्टी बहुत ऊपर होती है, पार्टी से बड़ा कोई नहीं। पार्टी ऊपर से हमसे ज्यादा दूर तक देख सकती है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसे सर माथे पर रखते हुए संगठन का काम करना है। यही मेरा लक्ष्य है।


डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि आगे की जिम्मेदारी को लेकर न मुझे कोई भरोसा दिया गया है और न ही मैंने कोई भरोसा मांगा है। एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा, मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मैं सोमवार को पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराने दतिया जाऊंगा।

दतिया पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के दिग्गज नेता

उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने से भाजपा में मचे घमासान के बाद कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता दतिया में जुट गए हैं। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दतिया पहुंच गए।

स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के साथ पार्टी के के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल, राहुल कोठारी, सांसद संध्या राय सहित संगठन से जुड़े कई दिग्गज मौजूद रहे।

सभी ने कार्यकर्ताओं से नाराजगी छोड़कर पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की जीत के लिए जी जान लगा देने की बात कही।

नरोत्तम मेरे अभिभावक- आशुतोष तिवारी

दो दिन पहले नाराजगी दिखाने वाले दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाह के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी भी बैठक में नजर आए। पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अगुवाई में ही चुनाव लड़े जाने की बात कही।

तिवारी ने कहा कि डॉ. मिश्रा हमेशा उनके अभिभावक की भूमिका में रहेंगे। नामांकन भरने के दौरान भी सभी वरिष्ठ पार्टीजन और कार्यकर्ता सोमवार को साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, नरोत्तम का टिकट कटने के बाद बदली रणनीति, युवा टीम को सौंपी चुनाव प्रबंधन की कमान

सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन

दतिया उपचुनाव में समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सोमवार को घनश्याम सिंह का नामांकन पत्र जमा करने के समय उपस्थित रहेंगे।