• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती की पिटाई और जुलूस निकालने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्य प्रदेश पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी करते हुए इस मामले की जांच रिपोर्ट भेजने को कहा है।

By Saurabh MishraEdited By: Saurabh Mishra
Publish Date: Thu, 05 Sep 2019 10:16:43 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Sep 2019 10:37:00 AM (IST)
युवती की पिटाई और जुलूस निकालने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

भोपाल/दिल्ली। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आंबुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की लाठियों से पिटाई करते हुए जुलूस निकालने की घटना पर मानव अधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। दोनों ही आयोग ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर से प्रतिवेदन मांगा है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस नरेंद्र कुमार जैन ने मामले में डीजीपी और जिले के एसपी से दो सप्ताह में जांच प्रतिवेदन तलब किया है। आयोग ने पूछा है कि यदि वास्तव में ऐसी घटना सामने आई है तो यह भी बताएं कि क्या मामले में एफआईआर दर्ज हुई अथवा नहीं? वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्य प्रदेश पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी करते हुए इस मामले की जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है।


वीडियो हुआ था वायरल

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि कुछ युवक बारी-बारी से युवती को पीटते हुए चल रहे हैं। इस दौरान युवती माफ करने की गुहार लगा रही है, लेकिन किसी को भी उस पर दया नहीं आई। बताया जा रहा है कि संबंधित युवती किसी दूसरी जाति के युवक के साथ चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसकी जाति के लोगों ने उसके साथ यह बर्ताव किया।