
National Youth Day 2023: भोपाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर भोपाल में आयोजित 'खेलेगा मध्यप्रदेश' अभियान के तहत मैराथन दौड़ आयोजित हुई। समापन पर अंतरराष्ट्रीय पेरा तैराक इंदौर के सतेंद्र सिंह लोहिया ने सभा को संबोधित किया और कभी भी हिम्मत नहीं हारने की सीख दी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। वीडी शर्मा ले सत्येद्र को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार सहित प्रदेश के युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। सत्येंद्र ने कहा कि कि स्वामी विवेकानंद ने संकल्प के साथ देश के युवाओं को आह्वान कर कहा था कि 'उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको'। देश के युवाओं को सशक्त, सक्षम और अपने लक्ष्य के प्रति सदैव अडिग रहने का स्वामी जी का सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस की सभी युवा खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
सत्येद्र की उपलब्धि
2014 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया था। 2019 में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया था। सत्येंद्र अभी तक आठ राष्ट्रीय पैरालंपिक तैराकी प्रतियोगिता में 26 पदक एवं 03 अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक तैराकी प्रतियोगिता में 4 पदक हासिल किए हैं।
24 जून 2018 को इग्लिश चैनल 36 किलो मीटर को अपनी टीम के साथ 12 घंटे 26 मिनिट में तैरकर पार किया।
18 अगस्त 2019 को कैटलीन चैनल अमेरिका 36 किलो मीटर को अपनी टीम के साथ 11 घंटे 46 मिनिट में तैरकर पर किया।
20 सितंबर 2022 को यूरोप में स्थित आयरलैंड यूके हूँ नॉर्थ चैनल समुद्री 36 किमी को तैराकी करने के लिए। 14 घण्टे 39 मिनेट में पर किया । वर्तमान में वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ हूं।