• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

NEET-UG 2026: एमपी के 30 जिलों के 283 केंद्रों में होगी परीक्षा, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 केंद्रों में नीट-यूजी का आयोजन 21 जून (रविवार) को होगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 07:59:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 07:26:49 AM (IST)
NEET-UG 2026: एमपी के 30 जिलों के 283 केंद्रों में होगी परीक्षा, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
प्रदेश के 30 जिलों के 283 केंद्रों में नीट-यूज परीक्षा।

HighLights

  1. प्रदेश के 30 जिलों के 283 केंद्रों में नीट-यूजी आज, 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर
  2. पार्किंग और विज्ञापनों के होर्डिंग से आय बढ़ाने नए स्थान चिह्नित करेंगे नगरीय निकाय
  3. योग दिवस और राष्ट्रपति के दौरे के बीच यातायात के लिए पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के 30 जिलों के 283 केंद्रों में नीट-यूजी का आयोजन 21 जून (रविवार) को होगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य व्यवस्थाओं का ट्रायल रन किया गया है। परीक्षा दोपहर दो बजे से सवा तीन घंटे की होगी।

परीक्षा के लिए संबंधित जिलों में जिलास्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है। नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक तीन-चार केंद्रों लिए एक नोडल अधिकारी और हर केंद्र के लिए सहायक उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है।


योग दिवस और यातायात प्रबंधन के निर्देश

21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग के कार्यक्रम होंगे। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने निर्देश दिए हैं कि योग दिवस के चलते यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 21 जून को राष्ट्रपति का जबलपुर प्रवास प्रस्तावित है। वहां 24 केंद्रों में परीक्षा होनी है, इसलिए यातायात में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष सहायता और सुरक्षा

किसी परीक्षार्थी को यदि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए आवागमन के साधन नहीं मिलते तो प्रशासन और पुलिस अधिकारी किसी शासकीय वाहन या खुद अपने वाहन से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगे। एनटीए द्वारा वायुसेना की सहायता से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। प्रश्नपत्र की गोपनीयता को लेकर साइबर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 38 साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी में पुराने शिक्षकों को बड़ी राहत, नए उम्मीदवारों के साथ नहीं देनी होगी पात्रता परीक्षा, DPI कराएगा अलग से एग्जाम!

नीट-यूजी परीक्षा- 2026 के परीक्षा जिले

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, भिंड, बालाघाट, अशोकनगर, छतरपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, धार, खंडवा, नर्मदापुरम, दमोह, दतिया, देवास, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सिंगरौली, विदिशा और सतना।

10 से अधिक परीक्षा केंद्र वाले प्रमुख जिला मुख्यालय

10 से अधिक परीक्षा केंद्र वाले जिला मुख्यालय इंदौर (57), भोपाल (32), ग्वालियर (24), जबलपुर (24), रीवा (12), बड़वानी (11)।