• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP NEET UG 2026: मॉप-अप राउंड का शेड्यूल जारी; 28 सितंबर से फ्रेश रजिस्ट्रेशन, 10 अक्टूबर को रिजल्ट

नीट यूजी 2026 में क्वालिफाइड और अब तक पंजीयन नहीं कराने वाले अभ्यर्थी इस चरण में फ्रेश रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। 8 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रात 11:59 बजे त...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:46:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 08:46:41 PM (IST)
MP NEET UG 2026: मॉप-अप राउंड का शेड्यूल जारी; 28 सितंबर से फ्रेश रजिस्ट्रेशन, 10 अक्टूबर को रिजल्ट
फाइल फोटो।

HighLights

  1. एमपी नीट यूजी 2026 माप-अप राउंड का शेड्यूल जारी
  2. 28 सितंबर से फ्रेश रजिस्ट्रेशन, 10 अक्टूबर को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
  3. 2 अक्टूबर तक पंजीयन, 4 से 7 अक्टूबर तक च्वाइस फिलिंग-लॉकिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपी स्टेट कंबाइंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के मॉप-अप राउंड का टेंटेटिव टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। संचालक चिकित्सा शिक्षा की ओर से जारी आदेश के अनुसार एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए मॉप-अप राउंड की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी।

ऐसा रहेगा टाइम शेड्यूल

- नीट यूजी 2026 में क्वालिफाइड और अब तक पंजीयन नहीं कराने वाले अभ्यर्थी इस चरण में फ्रेश रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

- 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक रात 11:59 बजे तक फ्रेश रजिस्ट्रेशन होगा।

- 3 अक्टूबर को रिवाइज्ड स्टेट मेरिट लिस्ट, पात्र अभ्यर्थियों की सूची और रिक्त सीटों की जानकारी जारी होगी।

- 4 से 7 अक्टूबर तक रात 11:59 बजे तक च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग होगा।

- मॉप-अप राउंड में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को नई च्वाइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा।

- 10 अक्टूबर को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा।

- 11 से 14 अक्टूबर शाम 6 बजे तक अभ्यर्थियों को आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें- MP NEET UG Counseling: दूसरे राउंड में सीट छोड़ी तो 2 लाख पेनल्टी; च्वाइस लॉक करने से पहले जमा होगी एडवांस फीस

मॉप-अप राउंड शुरू होने के बाद सीट छोड़ने पर नियम के तहत सीट लीविंग बॉन्ड लागू होगा। यानी इस चरण के बाद प्रवेश से इस्तीफा देने वाले अभ्यर्थी को निर्धारित बॉन्ड राशि का भुगतान करना पड़ सकता है।

पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।