यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NEET UG Exam: साेमवार को नीट यूजी की परीक्षा में करीब नौ हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
राजधानी में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब नौ हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
By Anjali raiEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sat, 04 May 2024 10:40:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 May 2024 10:44:35 PM (IST)
HighLights
- परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:20 मिनट तक होगी
- परीक्षा केंद्र के अंदर11:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश दिया जाएगा
- राजधानी में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। देश भर के मेडिकल कालेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। राजधानी में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें करीब नौ हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। आनंद विहार स्कूल, फादर एंगले, डीपीएस, शारदा विद्या मंदिर, कार्मल कान्वेंट स्कूल सहित अन्य स्कूलों में परीक्षा होगी। दोपहर दो बजे से शाम 5:20 मिनट तक होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर िवद्यार्थियों को 11:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को लेकर पूरे साल छात्र तैयारियों में जुटे रहते है। भोपाल के अलावा अन्य शहरों से भी छात्र प