• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के बिलखिरिया में अकेला पाकर 14 साल की छात्रा से पड़ोसी ने की दरिंदगी; फिर करने लगा ब्लैकमेल, तंग आकर परिजनों को सुनाई आपबीती

आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग को ब्लैकमेल किया और धमकाकर उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाता रहा। परेशान होकर छात्रा ने हाल ही में अपने स्वजन को पूरी घटन...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 11:44:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 11:44:57 AM (IST)
भोपाल के बिलखिरिया में अकेला पाकर 14 साल की छात्रा से पड़ोसी ने की दरिंदगी; फिर करने लगा ब्लैकमेल, तंग आकर परिजनों को सुनाई आपबीती
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. बिलखिरिया में 14 वर्षीय छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
  2. ब्लैकमेल और धमकाकर मिलने बुलाता रहा आरोपी
  3. शिकायत के बाद मामला दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग को ब्लैकमेल किया और धमकाकर उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाता रहा।

परेशान होकर छात्रा ने हाल ही में अपने स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी।

थाने में सुनाई आपबीती

जिसके बाद पीड़िता के स्वजन उसे लेकर बिलखिरिया थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने नाबालिग की शिकायत और बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह घटना को लेकर उसे धमकाता और ब्लैकमेल करता रहा। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी घर से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल के चर्चित देह व्यापार और दुष्कर्म केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, एडवोकेट यावर खान की याचिका खारिज

शिकायत के बाद हुआ फरार

पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के नाबालिग से संपर्क और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।