• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल नए गैस कनेक्शन बंद, 20 हजार आवेदन अटके, छोटे सिलिंडर भी नहीं बने विकल्प

Bhopal LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस का संकट अब सिर्फ सिलिंडर की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि नए कनेक्शन के इंतजार में बैठे हजारों परिवारों की रसोई पर भी भारी पड़ रहा है।

By Madanmohan malviyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 07:00:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 07:00:55 PM (IST)
भोपाल नए गैस कनेक्शन बंद, 20 हजार आवेदन अटके, छोटे सिलिंडर भी नहीं बने विकल्प
राजधानी में रसोई गैस का संकट। (AI Generated Image)

HighLights

  1. 14.2 किलो के नए कनेक्शन पर आठ महीने से अघोषित रोक
  2. 5 और 10 किलो के सिलिंडरों के 1 हजार कनेक्शन भी नहीं हुए
  3. 1800 से 2100 रुपये में ब्लैक में खरीदने को मजबूर उपभोक्ता

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में रसोई गैस का संकट अब सिर्फ सिलिंडर की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि नए कनेक्शन के इंतजार में बैठे हजारों परिवारों की रसोई पर भी भारी पड़ रहा है। मार्च से बंद पड़े 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडरों के नए कनेक्शन दोबारा शुरू नहीं हो सके हैं। विकल्प के तौर पर कंपनियों ने पांच और 10 किलो के सिलिंडर बाजार में उतारे, लेकिन महंगी कीमत और कम क्षमता के कारण ये उपभोक्ताओं का भरोसा नहीं जीत पाए।

नतीजा यह है कि तीन महीने में जिले की 46 गैस एजेंसियां मिलकर भी इनके एक हजार कनेक्शन नहीं कर सकी। दूसरी ओर, 20 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं और जरूरतमंद परिवार 1800 से 2100 रुपये तक में ब्लैक में सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं।


छोटे सिलिंडरों का विकल्प भी बेअसर, कीमत ने बिगाड़ा गणित

इंडेन, एचपी और भारत गैस ने जून-जुलाई में पांच और 10 किलो के सिलिंडरों के नए कनेक्शन देने शुरू किए थे। कंपनियों को उम्मीद थी कि इससे घरेलू गैस की मांग का दबाव कम होगा, लेकिन उपभोक्ताओं ने इस व्यवस्था से दूरी बना ली।

पांच किलो के सिलिंडर का नया कनेक्शन 1585 रुपये और 10 किलो का 4700 रुपये में मिल रहा है। इसके मुकाबले पहले 14.2 किलो के सिलिंडर का कनेक्शन 3000 से 3500 रुपये में मिल जाता था। ऐसे में कम गैस के लिए ज्यादा शुरुआती खर्च उपभोक्ताओं को रास नहीं आ रहा।

एजेंसियों के चक्कर, फिर भी खाली हाथ लौट रहे लोग

जिले की गैस एजेंसियों पर रोजाना आठ से 10 उपभोक्ता 14.2 किलो के नए कनेक्शन की उम्मीद में पहुंच रहे हैं। आवेदन करने के बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं मिल रहा। छोटे सिलिंडरों के लिए इक्का-दुक्का उपभोक्ता ही पहुंचते हैं। मार्च से पहले प्रतिदिन 150 से 200 नए कनेक्शन जारी होते थे। गैस की किल्लत के बीच नए कनेक्शन की मांग में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई थी।

बड़े परिवारों पर सबसे ज्यादा मार

पांच से अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए 14.2 किलो का सिलिंडर एक महीने या उससे कम समय में खत्म हो जाता है। ऐसे परिवार अतिरिक्त कनेक्शन चाहते हैं, लेकिन उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।

जिन परिवारों में बेटे अलग रहने लगे हैं, उन्हें भी स्वतंत्र गैस कनेक्शन की जरूरत है। नए कनेक्शन नहीं मिलने से इनकी परेशानी बढ़ गई है। पहले 19 दिन में दोबारा बुकिंग की सुविधा थी, जिसे किल्लत के दौरान बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- एमपी में सुपर अल नीनो का खतरा, इस बार कम पड़ेगी सर्दी, मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

एक नजर में गैस संकट

स्थिति / विवरण आंकड़ा
भोपाल में कुल एलपीजी उपभोक्ता 5 लाख
घरेलू गैस उपभोक्ता 4.5 लाख
व्यावसायिक उपभोक्ता 50 हजार
लंबित नए कनेक्शन के आवेदन 20 हजार से अधिक
गैस एजेंसियां 46
तीन महीने में छोटे सिलिंडरों के कनेक्शन 1000 से कम
पहले रोजाना जारी कनेक्शन 150-200

कितना महंगा पड़ रहा गैस का विकल्प

सिलेंडर कनेक्शन की कीमत (₹) रिफिल कीमत (₹)
14.2 किलो 3000 - 3500 947.50
5 किलो 1585 351
10 किलो 4700 667

14.2 किलोग्राम वाले नये घरेलू गैस सिलिंडरों का कनेक्शन कंपनियों ने बंद कर रखा है। जब तक कंपनियां इसे शुरू नहीं करती, तब तक नये कनेक्शन नहीं दिए जा सकते हैं।हालांकि शहर में किसी तरह का कोई एलपीजी संकट नहीं है, लोग पांच व 10 किलो के सिलिंडरों का कनेक्शन ले सकते हैं।- चंद्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति नियंत्रक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।