• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year 2023 : नए साल में ट्रैफिक पुलिस ने लगाए 50 चेकिंग प्वाइंट, 40 ब्रीथ एनालाइजर से होगी वाहन चालकाें की चेकिंग

New Year 2023:पुलिस अधिकारियों ने कहाा,नए साल का जश्न बनाए ,लेकिन शराब पीकर वाहन न चलाए और आम लोगों को परेशानी में ना डाले।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 11:46:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 12:44:07 PM (IST)
New Year 2023 : नए साल में ट्रैफिक पुलिस ने लगाए 50 चेकिंग प्वाइंट, 40 ब्रीथ एनालाइजर से होगी वाहन चालकाें की चेकिंग

New Year 2023 : भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। नव वर्ष पर थाना पुलिस और ट्रैफिक् पुलिस अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। शराब या किसी प्रकार का नशा कर वाहन चलाया तो हो सकता है कि आपका नए साल का पहला दिन पुलिस हवालात में गुजरे। ट्रैफिक पुलिस करीब 50 स्थानों पर 40 ब्रीथ एनालाइजर के साथ दो और चार पहिया वाहन चालकों की वाहन रोककर चेकिंग करेगी। किसी भी तरह का स्टंट या होटल के बाहर गलत तरीके से वाहन खड़े किए तो उनको जब्त किए जाएगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए साल का जश्न बनाए ,लेकिन शराब पीकर वाहन न चलाए और आम लोगों के लिए किसी प्रकार की परेशानी खड़ी नहीं करें।

जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर की रात 11 बजे से पुलिस सड़कों पर उतरेगी और 1 जनवरी के रात एक बजे तक तीस ऐसे स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाएगी। जहां से वाहन चालकों को आवागमन अधिक रहता है। इसमें हमीदिया रोड , काजीकैंप ,रोशनपुरा चौराहा, बोर्ड आफिस, पुलिस कंट्रोल रूम , राजभवन तिराहा, अरेरा कालोनी , हबीबगंज और शाहपुरा में पुलिस के चेकिंग प्वाइंट लगाए जाएगे। जहां ट्रैफिक वाहन चालक को रोककर उनको ब्रीथ एएनालाइजर से चेक किया जाएगा। अगर शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्ठि होने पर वाहन जब्त कर चालक पर केस दर्ज किया जाएगा। उसे दूसरे दिन अपना वाहन कोर्ट से चालानी कार्रवाई राशि जमा करने के बाद ही मिलेगा।


स्टंट करने पर रहेगी मनाही

नए साल में सड़क पर वाहन चालक अगर दो या चार पहिया लेकिन वाहन चलाते नजर आए तो उनके वाहन जब्त कर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी। पुलिस की टीम स्मार्ट रोड और वीआइपी रोड पर खास रूप से निगरानी रखेगी।

सड़क पर वाहन खड़ा करने से बचे

नव वर्ष की पार्टी में 31 दिसंबर को कई लोग होटल , रेस्टारेंट में जाएगे तो अपना वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें। अगर वाहन खड़ा करने के स्थान नहीं है तो उसे ऐसे स्थान पर खड़ा करें। जहां आपके वाहन के कारण जाम के हालत नहीं बने। एक जनवरी को किलयासोत समेत अन्य पर्यटन वाले इलाकों पर वाहन सडक पर खडा नहीं करें ।

इनका कहना है

नववर्ष पर करीब 50 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग प्वाइंट लगाए जाएगे। वाहन चालकों से अपील है कि वह शराब पीकर वाहन नहीं चलाए। सड़कों पर किसी प्रकार के वाहन से स्टंट नहीं करें और वाहन को निर्धारित स्थान पर खड़ा करें। अगर शराब पीकर वाहन चलाया तो जब्त कर कार्रवाई करेंगे।

हंसराज सिंह पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक