• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल-निशातपुरा के यात्रियों के लिए खुशखबरी... 25 सितंबर तक दोनों स्टेशनों पर रुकेगी दो एक्सप्रेस ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस (12919/12920) और जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 06:33:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 06:33:54 PM (IST)
भोपाल-निशातपुरा के यात्रियों के लिए खुशखबरी... 25 सितंबर तक दोनों स्टेशनों पर रुकेगी दो एक्सप्रेस ट्रेन
भोपाल-निशातपुरा के यात्रियों के लिए खुशखबरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस (12919/12920) और जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस (11465/11466) का निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव जारी रखने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार 25 सितंबर 2026 तक ये दोनों ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग से संचालित होंगी और इस दौरान भोपाल तथा निशातपुरा दोनों स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे दोनों स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

26 सितंबर 2026 से भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी ट्रेनें

रेल प्रशासन ने बताया कि 26 सितंबर 2026 से इन दोनों ट्रेनों का संचालन संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा कॉर्ड लाइन से किया जाएगा। इसके बाद ये ट्रेनें भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी और केवल निशातपुरा स्टेशन पर ही ठहरेंगी।

ट्रेनों की समय-सारिणी (टाइम टेबल)

निर्धारित समय के अनुसार मालवा एक्सप्रेस (12919) भोपाल स्टेशन पर शाम 5:20 बजे पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी, जबकि निशातपुरा में 5:42 से 5:44 बजे तक रुकेगी। वहीं 12920 मालवा एक्सप्रेस निशातपुरा में सुबह 7:30 से 7:32 बजे तथा भोपाल में 7:50 से 8:15 बजे तक ठहरेगी। इसी तरह 11465 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन भोपाल में सुबह 6:45 से 7:00 बजे और निशातपुरा में 7:13 से 7:15 बजे तक रुकेगी। जबकि 11466 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस निशातपुरा में शाम 7:52 से 7:54 बजे तथा भोपाल में 8:05 से 8:25 बजे तक ठहराव करेगी।

रेलवे की यात्रियों से अपील: यात्रा से पहले जांचें समय-सारिणी

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य जांच लें, क्योंकि 26 सितंबर से इन ट्रेनों का संचालन नए कॉर्ड लाइन मार्ग (एक छोटी और सीधी रेल पटरी) से होगा और भोपाल स्टेशन पर इनका ठहराव समाप्त हो जाएगा।


यह भी पढ़ें- पन्ना में लेट-लतीफी से बच्चों की पढ़ाई चौपट... 10:30 बजे तक ताले में कैद मिला स्कूल, 11 बजे पहुंचते हैं शिक्षक