• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पेस्ट कंट्रोल गायब, खुले डस्टबिन... भोपाल में नामी रेस्टोरेंट्स में मिलीं गंभीर खामियां, जारी हुआ नोटिस

भोपाल शहर के नामी होटल-रेस्टोरेंटों में ग्राहकों को भोजन परोसने से पहले खाद्य सुरक्षा के जरूरी मानकों का कितना पालन हो रहा है, इसकी तस्वीर खाद्य सुरक्...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 01:55:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 02:00:14 PM (IST)
पेस्ट कंट्रोल गायब, खुले डस्टबिन... भोपाल में नामी रेस्टोरेंट्स में मिलीं गंभीर खामियां, जारी हुआ नोटिस
भोपाल में नामी रेस्टोरेंट्स में मिलीं गंभीर खामियां (AI तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल में नामी रेस्टोरेंटों में मिलीं गंभीर खामियां, जारी हुआ नोटिस
  2. न्यू दिल्ली रेस्टोरेंट में लाइसेंस-पेस्ट कंट्रोल बोर्ड नहीं मिला
  3. चाय सुट्टा बार में मेडिकल फिटनेस और वाटर टेस्ट रिपोर्ट गायब

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के नामी होटल-रेस्टोरेंटों में ग्राहकों को भोजन परोसने से पहले खाद्य सुरक्षा के जरूरी मानकों का कितना पालन हो रहा है, इसकी तस्वीर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को किए गए निरीक्षण में सामने आई। लालघाटी और आसपास के इलाकों में विभाग की टीम ने न्यू दिल्ली रेस्टोरेंट, फूड एंड फ्लेवर्स चाय सुट्टा बार और सुरवाना रेस्टोरेंट की जांच की तो अलग-अलग स्तर पर खामियां मिलीं।

कहीं लाइसेंस और जरूरी प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं थे तो कहीं पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट तक उपलब्ध नहीं मिली। विभाग ने सुधार सूचना और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।

न्यू दिल्ली रेस्टोरेंट: लाइसेंस से लेकर सफाई तक सवालएयरपोर्ट स्थित न्यू दिल्ली रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस/पंजीयन उचित एवं प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं थे। किचन में साफ-सफाई संबंधी कमियां मिलीं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए मूंगदाल, मूंगफली और आटे के नमूने लिए गए हैं।


चाय सुट्टा बार: पानी की रिपोर्ट भी नहींलालघाटी रोड- ब्यावरा रोड स्थित फूड एंड फ्लेवरर्स चाय सुट्टा बार का किचन बेहद छोटे स्थान में संचालित मिला। पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे। खाद्य लाइसेंस भी प्रदर्शित नहीं मिला। इस्तेमाल किए जा रहे पानी की वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों के लिए अलग-अलग फ्रीजर की समुचित व्यवस्था भी नहीं मिली।

सुरवाना रेस्टोरेंट: किचन में खुले डस्टबिनलालघाटी वीआइपी रोड स्थित सुरवाना रेस्टोरेंट में किचन एरिया के डस्टबिन खुले मिले। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। हालांकि पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था मिली। किचन में पांच फ्रीजर संचालित पाए गए और नानवेज खाद्य पदार्थों के लिए पृथक फ्रीजर का उपयोग किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान वरुन लाजवाब गोल्ड हक्का नूडल्स का एक पैकेट भी मिला।

होटल इम्पीरियल सांवरे को मिली क्लीन चिट

होटल इम्पीरियल सांवरे, लालघाटी-वीआइपी रोड में निरीक्षण के दौरान कोई रेस्टोरेंट संचालित नहीं मिला। शादी और बैंक्वेट आयोजन के दौरान कमरों को किराए पर देने की व्यवस्था मिली। संबंधित खाद्य सुरक्षा सहित अन्य लाइसेंस उपलब्ध पाए गए और कोई विशेष खाद्य सुरक्षा अनियमितता नहीं मिली।

ड्रैगन हाउस का बार लाइसेंस निलंबित

इधर, एमपी नगर जोन-2 स्थित ड्रैगन हाउस होटल एवं रेस्टोरेंट पर कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस निलंबित किए जाने के दो दिन बाद अब आबकारी विभाग ने भी यहां संचालित रेस्तरां बार का एफएल-2 लाइसेंस निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें- बंसल वन से डीबी मॉल तक ताबड़तोड़ छापे, एक्सपायरी कोल्ड्रिंक और वेज-नॉनवेज सामान साथ मिला, 40 केस दर्ज

विभागीय आदेश के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अनुज्ञप्ति के निलंबन और बार लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन खाद्य लाइसेंस बहाल होने तक या 31 मार्च 2027 तक, जो पहले हो, प्रभावी रहेगा। निलंबन अवधि में लाइसेंसधारी फीस या जमा राशि के रिफंड का हकदार नहीं होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।