
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कोई कमी नहीं। प्रतिदिन 220000 रसोई गैस सिलिंडर घरेलू की आपूर्ति की जा रही है। शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का समय बुकिंग के लिए नियत किया है। 95% उपभोक्ता बुकिंग के लिए अब इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं।
डिलीवरी में विलंब ना हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी बनाए गए हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है अब तक 10 एफआइआर और 3561 सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
5 किलोग्राम के सिलिंडर
कंपनी ने 5 किलोग्राम के सिलिंडर देने की व्यवस्था भी शुरू की है ताकि रोजगार के लिए पलायन करने वाले और छात्रों की मांग की पूर्ति हो सके मंडीदीप गोविंदपुरा देवास सिंगरौली आदि क्षेत्रों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं।
पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह
आयल कंपनी की ओर से प्रदेश के नोडल आफिसर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पेट्रोल डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है 7147 पंप है। प्रतिदिन 8000 किलो लीटर पेट्रोल की खपत होती है, जिसे पूरा किया जा रहा है वहीं डीजल 16000 किलो लीटर प्रति दिन आपूर्ति करते हैं। बीच में कुछ समय जब पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाह फैली तब भी आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई खपत 36000 किलो लीटर तक पहुंच गई वह भी की गई है इसका मतलब यह हुआ कि आपूर्ति को लेकर कहीं कोई संकट नहीं है।
कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रयास
पीएनजी कनेक्शन अभी घरेलू 216411 है जबकि कमर्शियल कनेक्शन 693 और औद्योगिक 541 है पीएनजी घरेलू कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। भारत सरकार ने केरोसिन का कोटा भी दिया है। आवश्यकता अनुसार इसकी पूर्ति की जाएगी इंदौर और जबलपुर में स्टॉक रखा गया है।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर होटल में किया दुष्कर्म, भोपाल में युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से की दरिंदगी