• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Passport बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, Bhopal की इस यूनिवर्सिटी में तैनात होगी वैन, हर किसी को मिलेगी सुविधा

इस सेवा का लाभ छात्रों, संस्थान के कर्मचारियों के साथ आम जनता भी ले सकेगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को इंटर्नशिप, उच्च शिक्षा या विदेश में रोजगार जै...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 04:53:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 04:53:58 PM (IST)
अब Passport बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, Bhopal की इस यूनिवर्सिटी में तैनात होगी वैन, हर किसी को मिलेगी सुविधा
भोपाल वासियों के लिए पासपोर्ट बनाने का सुनहरा मौका।

HighLights

  1. भोपाल वासियों के लिए पासपोर्ट बनाने का सुनहरा मौका
  2. MANIT में तैनात होगी वैन, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा
  3. 7 अगस्त से मैनिट में एक महीने के लिए तैनात रहेगी वैन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल के छात्रों, स्टाफ और आम नागरिकों के लिए पासपोर्ट बनवाना अब और आसान हो गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, भोपाल की ओर से पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट (पीएसपी) वैन को मैनिट कैंपस में तैनात किया जा रहा है। यह वैन मैनिट के फैकल्टी गेस्ट हाउस परिसर में एक महीने के लिए अपनी सेवाएं देगी।

समय और यात्रा खर्च की होगी बचत

जरूरत और जन सहभागिता के आधार पर इसकी अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। इस सेवा का लाभ छात्रों, संस्थान के कर्मचारियों के साथ आम जनता भी ले सकेगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को इंटर्नशिप, उच्च शिक्षा या विदेश में रोजगार जैसे भविष्य के अवसरों के लिए पासपोर्ट संबंधी औपचारिकताएं आसानी से पूरी करने में मदद करना है। साथ ही, इससे समय और यात्रा खर्च की भी बचत होगी।


ये भी पढ़ें- कुबेरेश्वर धाम कांवड़ यात्रा बनी परेशानी का सबब, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ तो रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

मैनिट प्रशासन ने की अपील

मैनिट प्रशासन ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी पत्र को देखा जा सकता है। यह सुविधा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान मैनिट में दी जा रही है।