• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए राहत: कानपुर सेंट्रल-मदुरई स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल बढ़ा, लगाएगी 13 अतिरिक्त फेरे

ट्रेन बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, रेनिगुंटा, काटपडी, सालेम और डिंडीगुल सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 07:07:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 07:08:43 PM (IST)
भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए राहत: कानपुर सेंट्रल-मदुरई स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल बढ़ा, लगाएगी 13 अतिरिक्त फेरे
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. कानपुर सेंट्रल-मदुरई साप्ताहिक विशेष ट्रेन का शेड्युल बढ़ा
  2. दोनों दिशाओं में 13-13 अतिरिक्त फेरे लेकर चलेगी
  3. ट्रेन 01925 प्रत्येक बुधवार को कानपुर से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर संचालित कानपुर सेंट्रल-मदुरई साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।

गाड़ी संख्या 01925/01926 के दोनों दिशाओं में 13-13 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

25 नवंबर तक चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरई प्रत्येक बुधवार को 25 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन कानपुर से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 01926 मदुरई-कानपुर सेंट्रल प्रत्येक शनिवार को 5 सितंबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। मदुरई से यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल एक्सप्रेस में कटनी से बिलासपुर आ रही महिला के साथ हुई थी वारदात, नींद खुलने पर गायब था पर्स

दोनों दिशाओं में ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन के प्रमुख ठहराव पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेनिगुंटा, काटपडी, सालेम, करूर और डिंडीगुल सहित विभिन्न स्टेशन हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले समय-सारिणी और आरक्षण की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।