• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nursing Collage Scam: 13 कॉलेजों के पते पर भेजी अंकसूची लेने वाला भी कोई नहीं, वापस आईं

सीबीआई ने अपनी जांच में 66 कॉलेजों को अनफिट, 169 को फिट और 73 कालेजों को कमियों के साथ उपयुक्त बताया था। एनएसयूआइ मेडिकल विंग के रवि परमार ने कहा कि ल...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 10:30:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 10:30:08 PM (IST)
Nursing Collage Scam: 13 कॉलेजों के पते पर भेजी अंकसूची लेने वाला भी कोई नहीं, वापस आईं

HighLights

  1. मप्र का नर्सिंग कॉलेज घोटाला
  2. कई कॉलेज निर्धारित पते पर नहीं मिले
  3. अथिकारियों को शक, डर के कारण बदला पता

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । जिन नर्सिंग कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पढ़ने का दावा किया जाता है, वहां उनकी अंकसूची लेने वाला कोई नहीं मिल रहा। प्रदेश में ऐसे एक-दो नहीं, बल्कि 13 कालेज हैं। मप्र नर्सिंग काउंसिल की ओर से इन कॉलेजों को भेजी गई विद्यार्थियों की अंकसूचियां पते पर किसी के नहीं मिलने के कारण वापस आ गई हैं। इनमें 3 वे कॉलेज भी हैं, जिन्हें हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने अपनी जांच में दुरुस्त यानी मापदंड के अनुसार संचालित होना बताया है। प्रदेश में सिर्फ कागजों में या फिर छोटे मकानों में नर्सिंग कालेज संचालित होने के कई किस्से सामने आते रहे हैं।

जांच में 66 कॉलेज अनफिट

बता दें कि सीबीआई ने अपनी जांच में 66 कॉलेजों को अनफिट, 169 को फिट और 73 कालेजों को कमियों के साथ उपयुक्त बताया था। कॉलेजों को उपयुक्त बताने के लिए सीबीआई अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने का खुलासा होने के बाद फिट कॉलेजों की फिर से जांच करने के लिए हाई कोर्ट ने सीबीआई से कहा है।


naidunia_image

क्या डर से बदल दिए पते

एनएसयूआइ मेडिकल विंग के रवि परमार ने कहा कि लगता है कि नर्सिंग कॉलेज सिर्फ कागजों में ही संचालित हो रहे हैं। यह भी हो सकता है कि सीबीआई जांच के डर से कॉलेजों ने अपने पते बदल दिए हैं, जिसकी जानकारी नर्सिंग काउंसिल को भी नहीं दी गई। इनमें सीबीआई ने जिन कॉलेजों को उपयुक्त बताया है, उनमें एसआर नर्सिंग कॉलेज होशंगाबाद, अमलतास नर्सिंग कालेज देवास और संजीवनी नर्सिंग कालेज बड़वानी शामिल हैं।