एक मार्च को धूमधाम से मनेगी महाशिवरात्रि और विशाल भंडारा भी होगा, कोराना के कारण बीते दो सालों ने नहीं हो रहा था
ओम शिव सेवा मंडल की सोमवार को भेल क्षेत्र में एक बैठक हुई।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 07 Feb 2022 05:01:40 PM (IST)
Updated Date: Mon, 07 Feb 2022 05:01:40 PM (IST)

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। इस बार कोरोना संक्रमण कम होने से धार्मिक संस्थाओं ने महाशिवरात्रि पर भंडारों के आयोजन कराने का निर्णय लेना अभी से शुरू कर दिया है। शहर के ओम शिव सेवा मंडल की सोमवार को भेल क्षेत्र में एक बैठक हुई। इसमें मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक मार्च को भोजपुर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कराने का फैसला लिया है। बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति ने विशाल भंडारे का आयोजन कराने पर सहमति बनी। कोरोना गाडलाइन का पालन करते हुए आयोजन होगा। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भंडारा ग्रहण करेंगे। महाशिवरात्रि पर भोपाल शहर से लगे भोजपुर मंदिर में श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ होती है। हर साल ओम शिव सेवा मंडल विशाल भंडारे का आयोजन कराता है। कोरोना के कारण बीते दो सालों से भंडारा नहीं हो रहा था। लेकिन इस बार सभी ने सर्व सम्मति से निर्णय लिय है कि इस बार भंडारा भी होगा। इस बार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोजपुर में 19वा विशाल भंडारा रखा जाएगा। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि आज मंडल के भेल क्षेत्र गोविंद गार्डन में मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे शिवरात्रि के महा पर्व पर भोजपुर में होने वाले 19 वे विशाल भंडारे के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि विशाल भंडारा होगा। बैठक में राजकुमार शर्मा, मनोज पांडे, योगेश श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी, ब्रजेश पाठक, गजेंद्र ठाकुर, राजकुमार रघुवंशी, मनोज नवले, बबलू टांक, संजय चंद्रबंशी, अजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।