• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मप्र में पंचायतों को मिलेंगे 13 सौ करोड़ रुपए, 60 फीसदी राशि पंच-परमेश्वर में होगी खर्च

प्रदेश की 23 हजार पंचायतों में अगले चार दिन में एक हजार 300 करोड़ रुपए पहुंचेंगे।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 16 Sep 2018 09:34:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Sep 2018 01:56:14 PM (IST)
मप्र में पंचायतों को मिलेंगे 13 सौ करोड़ रुपए, 60 फीसदी राशि पंच-परमेश्वर में होगी खर्च

भोपाल। प्रदेश की 23 हजार पंचायतों में अगले चार दिन में एक हजार 300 करोड़ रुपए पहुंचेंगे। इसमें 60 फीसदी राशि पंच परमेश्वर योजना यानी गांव की आंतरिक सड़क निर्माण पर खर्च होगी। बाकी 40 फीसदी राशि से पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, भवनों के रखरखाव सहित अन्य आधारभूत कामों पर खर्च होगी। हालांकि केंद्र सरकार ने यह राशि डेढ़ माह की देरी से जारी की है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 14वें वित्त आयोग की राशि जुलाई 2018 में मिलनी थी, लेकिन ये पांच सितंबर को मिल पाई। इसकी वजह से गांवों में सीमेंट-कांक्रीट सड़क के काम की गति धीमी पड़ गई। सरकार ने सभी 51 हजार गांवों में आंतरिक सड़क बनाने को प्राथमिकता में रखा है।


इसके लिए केंद्र सरकार से मिलने वाली वित्त आयोग की राशि का 60 फीसदी हिस्सा पंच-परमेश्वर के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। जब सड़क और नाली का काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद दूसरे काम हाथ में लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पंचायतों को औसत पांच लाख रुपए मिलेंगे। राशि बीस सितंबर तक पंचायतों के खातों में जमा हो जाएगी।