Panchkalyanak Festival Bhopal: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। सूखी सेवनिया पंचकल्याणक महोत्सव में गोद भराई की रस्म में गाए गए मंगल गीत महोत्सव में श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के शासन के सानिध्य में अनुष्ठान हो रहे हैं। गर्भ कल्याणक की आराधना के साथ 24 तीर्थंकर भगवान की माता की गोद भराई की रस्म हुई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। रविवार को प्रभु के जन्म की खुशियां मनाई जाएंगी। शनिवार को महोत्सव में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा प्रभु की भक्ति वही कर सकता है जिसका मस्तक जगत के प्रति एकत्व होगा जब तक जगत के प्रति मैत्री स्थापित नहीं कर पाओगे। प्रभु को नहीं पा पाओगे। किसी को किसी प्रकार से दुख नहीं देना मेत्री है। जगत में अपनी पहचान बनाने वाले कभी भी मेत्री स्थापित नहीं कर पाएंगे। आचार्यश्री ने कहा मोक्ष मार्ग ईमानदार लोगों का है। बेईमानों का नहीं है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
-चौक जैन मंदिर में आर्यका विज्ञानमती माताजी की अगवानी
आचार्य विवेक सागर महाराज की शिष्या आर्यका विज्ञानमती माताजी संघस्थ 12 आर्यका माताओं के साथ भानपुर जैन मंदिर से चौक जैन मंदिर पहुंची। यहां गाजे-बाजे के साथ दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के मंत्री मनोज आर एम ने बताया अध्यक्ष मनोज बांगा की अगुवाई में समाज के लोगों ने भव्य अगवानी की। आर्यका संघ के सानिध्य में चौक जिनालय के मूल नायक प्रभु आदि नाथ के अभिषेक और अष्ट द्रव्यों से पूजा अर्चना की गई।
अयोध्या बायपास खेजड़ा में नए जैन मंदिर का शिलान्यास
राजधानी का एक और नया जिनालय बनने जा रहा है। आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि अजित सागर महाराज, एलक दयासागर महाराज, एलक विवेकानंद सागर महाराज और आर्यका माता विज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में श्रीमुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर अयोध्या बायपास में शिलान्यास किया गया। श्री दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि जयकारों के साथ शिलाएं अर्पित की गईं। अधिष्ठाता शिवानंद वर्णी (पू.एलक करूणासागर) के निर्देशन में जिनालय का निर्माण होगा। कई पुण्यार्जक परिवारों ने शिलाएं अर्पित की। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य पुण्यार्जक परिवार डा केसी जैन सिहोरा, रमेशचन्द जैन, राकेश वीणा, लवकेश, बृजेश जैन दिल्ली से आए। अन्य शहरों से भी गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।