• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 1.5 लाख सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ, एक ही परीक्षा से होगी सभी विभागों में भर्ती, नियम संशोधन का प्रारूप तैयार

राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के परीक्षा संबंधी नियमों में संशोधन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसे कैबिनेट की हरी झंडी के बाद जल्द ही ल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 10:44:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 10:44:06 PM (IST)
एमपी में 1.5 लाख सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ, एक ही परीक्षा से होगी सभी विभागों में भर्ती, नियम संशोधन का प्रारूप तैयार
2 साल में होंगी 1.5 लाख भर्तियां।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला
  2. 2 साल में होंगी 1.5 लाख भर्तियां
  3. सीमित पात्रता परीक्षाओं की तैयारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में अगले दो वर्ष के दौरान डेढ़ लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती होंगी। समान प्रकृति के पदों पर एक ही परीक्षा से सभी विभागों में भर्ती होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग के पोर्टल पर चयन सूची रहेगी।

चयनित अभ्यर्थी प्राथमिकता के आधार पर आवेदन करेंगे। राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के परीक्षा संबंधी नियमों में संशोधन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसे कैबिनेट की हरी झंडी के बाद जल्द ही लागू किया जाएगा।


आगामी पांच माह में 19 हजार पदों पर भर्ती

प्रदेश में रिक्त के साथ नए पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। आगामी पांच माह में पुलिस आरक्षक, कृषि और पंचायत विभाग के 19 हजार पदों पर भर्ती होंगी। उधर, सरकार अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के स्थान पर सीमित पात्रता परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी में है। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।

भर्ती नियमों के संशोधन का प्रारूप तैयार

प्रस्तावित नियम के प्रारूप पर सामान्य प्रशासन विभाग आम नागरिकों और अभ्यर्थियों से सुझाव और आपत्तियां ले चुका है। इसी तरह राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए भी नियम तैयार किए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि नियम के प्रारूप तैयार हो गए हैं। वरिष्ठ सचिव समिति में इन्हें विचार के लिए रखकर कैबिनेट की अनुमति के लिए भेजा जाएगा।