• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in MP : एससी, एसटी और ओबीसी का 15 प्रतिशत कोटा काट कर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस

वह बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ करना चाह रही,ओबीसी की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 06:25:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Apr 2024 08:07:54 AM (IST)
PM Modi in MP :  एससी, एसटी और ओबीसी का 15 प्रतिशत कोटा काट कर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस

HighLights

  1. सागर के बड़तूमा से बुंदेलखंड के समीकरण साधेंगे पीएम नरेन्‍द्र मोदी
  2. हरदा में बैतूल सीट के प्रत्याशी दुर्गादास उइके के पक्ष में करेंगे सभा
  3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर

संजय पांडेय। सागर आरक्षण को लेकर कांग्रेस के मंसूबे ठीक नहीं है। वह ओबीसी की सबसे बड़ी दुश्मन है। वह एससी, एसटी एवं ओबीसी को मिलने वाले 15 प्रतिशत कोटा काट कर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाह रही है। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सागर जिले के बड़तूमा में संत रविदास मंदिर परिसर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री सागर लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने यहां कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस की ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर सभी सन्न हो गए हैं।

हमारा संविधान साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। स्वयं बाबा साहब अांबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन, कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया। साल दर साल अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं। देशवासियों की आंखों में धूल झोंकने का खेल-खेल रहे हैं।


उन्होंने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब की पीठ में छुरा घोंपा था। संविधान के पीठ में छुरा घोंपा था। 2009 का चुनाव हो या 2014 का चुनाव हो। उसने अपने घोषणा पत्र में दोनों बार कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा किया। कांग्रेस की तैयारी है कि वह एससी, एसटी और ओबीसी का 15 प्रतिशत कोटा काट दिया जाए और फिर धर्म के आधार पर आरक्षण लागू हो। पिछली बार जब कर्नाटका में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था। जब भाजपा सरकार में आई तब हमने बाबा साहेब के प्रति समर्पण भाव से भारत के संविधान की पवित्रता का सम्मान करते हुए फैसला लिया कि कांग्रेस ने जो धर्म के आधार पर आरक्षण का फैसला किया है उसे खत्म कर दिया। एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इस बार उसने पिछले दरवाजे से गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। ओबीसी समाज के आंख में धूल झोंकने का कृत्य किया है। इसके लिए उसने मुसलमान की सभी जातियों को ओबीसी कोटा में डाल दिया। कांग्रेस इन सबको ओबीसी कोटा में डालकर ओबीसी को जो हक मिलता था उसका बहुत बड़ा हिस्सा छीन लिया और धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फार्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खतरनाक मंसूबों को पूरी ताकत से जवाब देना चाहिए।

चुनाव तो आएंगे जाएंगे लेकिन चुनाव का यह खेल आने वाली पीढ़ियों को तबाह कर देगा। ओबीसी की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है। कांग्रेस ने संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है। कांग्रेस ने बाबा साहेब का घोर अपमान किया है।

कांग्रेस आपकी व विरासत में मिली संपति पर नजर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपकी संपति भी छीनना चाहती है। कांग्रेस एक्स-रे कराना चाहती है। आपके लाकर में क्या पड़ा है। आपके घर में क्या पड़ा है। वो खोज कर निकालेंगे। अगर माताओं बहनों ने थोड़ी पूंजी बचाकर रखी होगी और अनाज के डिब्बे में रखी होगी, ताे उसे खोजकर निकालेंगे। लाकर में रखे आपके गहने हो, महिलाओं का मंगलसूत्र हो, कांग्रेस सबकुछ खोजने में लगेगी और फिर कहती है हम इसे छीन लेंगे और फिर बांट देंगे। उन्होंने कहा कि अगर आपका एक घर गांव में है और दूसरा शहर में तो एक घर कांग्रेस ले लेगी। आपसे यह सब छीनकर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती है। इतना ही नहीं कांग्रेस का एक और हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज उन्होंने कहा कि इंहैरिटेंस टैक्स बाहर आया है। हमारे देश में तो दादा, दादी, नाना, नानी कुछ बचाकर रखते हैं कि नाती बढ़ा होगा तो काम आएगा। बड़ी मेहनत करके मुसीबतों को झेलकर जो संपत्ति बचाई है। कांग्रेस कहती है कि वो संपति वो अपने संतानों को वो नहीं दे सकते हैं। यह संपत्ति कांग्रेस की सरकार आपसे लूट लेगी। जो संपत्ति आप अपने बच्चों को देना चाहते हैं उनपर भी टैक्स लगाकर लूट लेगी। घर के बड़े बुजुर्ग जीवन भर कुछ न कुछ जोड़ते हैं कि अपने बच्चों को देंगे। हम भारतीय जरूरत के हिसाब के खर्च करते हैं। कांग्रेस इस संपत्ति को भी लूटना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी लूट और जिंदगी के बाद भी लूट है।

इसके पहले सभा को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

राशन को लेकर किया आश्वस्त

कोरोना का संकट आया, मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि आपकी रसोई में कभी राशन की कमी न होने पाए। आज भी देश की करोड़ों रसोइयों में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज पकता है। मैं अपनी माताओं और बहनों को ये गारंटी देता हूं कि आपको अगले पांच वर्ष तक राशन की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

मोहन यादव और शिवराज सिंह की प्रशंसा की

पीएम मोदी ने सागर में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव और हरदा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटी है। जब शिवराज मुख्यमंत्री थे, तब मैं भी मुख्यमंत्री था। हमने संगठन में साथ काम किया। अब उन्हें हम दिल्ली ले जाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का 24 अप्रैल 2024 का मध्य प्रदेश में प्रवास कार्यक्रम। pic.twitter.com/60OeEOiy4U

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) April 23, 2024

यहां वह आठ माह पहले संत रविदास के मंदिर और संग्रहालय के भूमिपूजन के अवसर पर आए थे।

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमारा सौभाग्य है कि PM मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश में आने वाले हैं... उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास के लिए जिस तरह काम किया है उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। आज सागर, हरदा में उनका ऐतिहासिक रोडशो होगा..." pic.twitter.com/n4aG3nWElf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

जिला बनने के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री हरदा पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरदा में चुनावी सभा को संबोधित किया। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर कार्यक्रम स्थल बनाया गया। बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा के प्रत्याशी दुर्गादास उइके के पक्ष में पीएम ने आमसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे किनारे ग्राम अबगांवखुर्द के पास बनाया गया । हरदा जिला बनने के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री हरदा आए।