• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Route Divert: भोपाल में आज डायवर्ट हैं कई रास्ते, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल दौरे को देखते हुए आज शहर में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। पीएम ने आज होने वाली परीक्षा को लेकर अपना कार्यक्रम 15 मिन...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 24 Feb 2025 08:49:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Feb 2025 11:48:10 AM (IST)
Bhopal Route Divert: भोपाल में आज डायवर्ट हैं कई रास्ते, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
समिट के लिए पूरा भोपाल शहर सजाया गया है।

HighLights

  1. इंदौर और उज्जैन से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड पर ही रुकेंगी।
  2. नादरा बस स्टैंड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से जाएंगी।
  3. सामान्य दो-पहिया, चार पहिया वाहनों के लिए 10 बजे से रूट डायवर्ट।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल(Bhopal Route Divert)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल प्रवास के दौरान आज यातायात व्यवस्था आवश्यकतानुसार इस तरह रहेगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूल जाने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों को निकलने का रास्ता दिया गया।

  • राजभवन से इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय आवागमन के दौरान सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन-(समय सुबह आठ बजे) : रोशनपुरा चौराहे से पोलीटेक्निक चौराहा, गांधी पार्क से मछली घर, रेतघाट से कमलापार्क, स्काउट गाइड तिराहा से पोलीटेक्निक चौराहा, आकाशवाणी से भारत भवन तक आवागमन पूर्णतः परिवर्तित रहेगा।

  • सामान्य दो-पहिया, चार पहिया वाहन-(समय सुबह आठ बजे) : रोशनपुरा से रेतघाट कन्ट्रोल रूम तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार वाहन कृपया लिंक रोड नम्बर- एक से 1250 -सतपुड़ा जिला कोर्ट चौराहा, पुराना पुलिस कन्ट्रोल रूम होकर तलैया- मोती मस्जिद होकर आ-जा सकेंगे।

  • इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय से पुराना विमानतल प्रस्थान के दौरान यात्री बसों की डायवर्सन व्यवस्था-(समय सुबह आठ बजे) : इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश ब्रिज के ऊपर से रहेगा। उनकी यात्रा हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैंड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी ।
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैंड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा, करोंद, बेस्ट प्राईज तिराहा, जेपी नगर तिरहा से नादरा बस स्टैंड की ओर आ-जा सकेंगी ।
  • सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन-(समय सुबह आठ बजे) : पोलीटेक्निक चौराहा से कमलापार्क, रेतघाट, वीआइपीरोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा एवं पोलीटेक्निक चौराहा से कमलापार्क तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
  • ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

    • भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
    • सामान्य दो-पहिया, चार पहिया वाहन-(समय सुबह 10 बजे) : पोलीटेक्निक चौराहा से कमलापार्क, रेतघाट, वीआइपीरोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा एवं पोलीटेक्निक चौराहा से कमलापार्क तक आवागमन सुबह 10 बजे से परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा।
    • बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षीढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
    • सीहोर-इंदौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़, रातीबढ़, झागरिया होकर आवागमन कर सकेंगे।
    • इसके अतिरिक्त भोपाल शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ-ब्यावरा एवं राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करोंद चौराहा, नई जेल, गांधीनगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
    • एयरपोर्ट जाने वाले भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दायें मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।