• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे बागेश्वर धाम, दर्शन के बाद किया कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास(PM Modi MP Visit) पर पहुंच गए हैं। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हो ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 23 Feb 2025 08:17:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Feb 2025 03:26:09 PM (IST)
PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे बागेश्वर धाम, दर्शन के बाद किया कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे बागेश्वर धाम।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी।
  2. भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के उद्योगपति भाग लेंगे।
  3. प्रधानमंत्री मोदी भाजपा पदाधिकारियों और सांसदों के साथ संवाद करेंगे।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल(PM Modi MP Visit)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी पहले दिन छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का भूमिपूजन किया। शाम को भोपाल लौटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में भाजपा पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ संवाद करेंगे।

रात्रि विश्राम राजभवन में रहेगा। दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का उद्घाटन करेंगे। वह यहां देश-विदेश के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी डेढ़ घंटे रहेंगे।

कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन

naidunia_image

प्रधानमंत्री रविवार को खजुराहो पहुंचे। यहां से छतरपुर जिले के गढ़ा पहुंचकर बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद 218 करोड़ रुपये की लागत से श्री बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का भूमि-पूजन कर जनसभा को संबोधित किया। इसके निर्माण में 36 माह लगेंगे।


गरीब कैंसर रोगियों का निश्शुल्क इलाज

पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को निश्शुल्क उपचार किया जाएगा। शाम को भोपाल लोटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों से संवाद करेंगे।

राजभवन में रात्रि विश्राम

naidunia_image

उनका रात्रि विश्राम राजभवन स्थित प्रेसिडेंट सुइट में होगा। सोमवार को सुबह 10 बजे मानव संग्रहालय परिसर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करके साढ़े 11 बजे प्रस्थान करेंगे। मंगलवार को समिट के समापन सत्र में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भाग लेंगे।

दो माह में दूसरी बार प्रधानमंत्री का बुंदेलखंड में आगमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो माह के भीतर बुंदेलखंड में दूसरी बार आगमन हुआ है। इसके पहले वे 25 दिसंबर 2024 को 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना की भूमिपूजन करने आए थे।