• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी शिवपुरी जिले के आदिवासी परिवारों से करेंगे वर्चुअली संवाद, देंगे ये बड़ा उपहार

PM Janman Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवपुरी जिले के 57 आदिवासी परिवारों के घरों को बिजली से रोशन करने का उपहार देंगे और सहरिया आदिवासी समाज की ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 14 Jan 2024 09:26:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jan 2024 09:27:02 PM (IST)
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी शिवपुरी जिले के आदिवासी परिवारों से करेंगे वर्चुअली संवाद, देंगे ये बड़ा उपहार
PM Janman Yojana

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी शिवपुरी जिले के आदिवासी परिवारों से आज करेंगे वर्चुअली संवाद
  2. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत साढ़े 10 हजार से अधिक आदिवासी घर होंगे रोशन
  3. प्रदेश में 1246 गांवों के जनजातीय परिवारों को विद्युतीकरण का मिलेगा लाभ

राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिवपुरी जिले के आदिवासी बहुल ग्राम पडोरा, डेहरवारा एवं गढ़ीबरोद के 57 आदिवासी परिवारों के घरों को बिजली से रोशन करने का उपहार देंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, रायसेन एवं भिंड जिलों के 306 गांवों एवं मजराटोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में कुल चार हजार सात आदिवासी परिवारों के घर रोशन होंगे। विदिशा और ग्वालियर जिले के 36 जनजातीय परिवारों के घरों को रोशन कर दिया गया है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, शहडोल एवं सीधी जिले में कुल 946 गांवों एवं मजराटोलों को ऊर्जीकृत किया जा रहा है।


7 हजार आदिवासी परिवारों के घर होंगे रोशन

इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में कुल छह हजार 995 आदिवासी परिवारों के घर रोशन होंगे। इससे एक ओर जहां आदिवासी परिवारों के बच्चों को पढ़ने-लिखने के साथ ही घरेलू कामकाज और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे वहीं दूसरी ओर पीने के पानी, सड़क, बिजली और मूलभूत सुविधाएं मिलने से उनके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। इसके लिए भारत सरकार ने 80 करोड़ 82 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के दूसरे चरण के सर्वे का कार्य चल रहा है।

प्रधानमंत्री करेंगे आदिवासी महिला से संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवपुरी जिले की सहरिया आदिवासी समाज की महिला ललिता आदिवासी से संवाद करेंगे। बूढ़दा गांव की ललिता आदिवासी प्रधानमंत्री से वर्चुअल बातचीत करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनको कई योजनाओं का लाभ मिला है ललिता के पास पहले घर भी नहीं था अब वह पक्के माकान में रह रही हैं। ससुर को किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड समेत कई योजनाओं का लाभ मिला है।