नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के 20 से अधिक इलाकों में रविवार को बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
बिजली कंपनी के अनुसार, रायसेन रोड, पटेल नगर, भवानी धाम, राजीव नगर, रोशनपुरा और मालवीय नगर सहित कई क्षेत्रों में निर्धारित समय पर सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में रहवासी बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लें।
इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:
नेहरू रोड, बेलदारपुरा, जुमेराती, 1100 क्वार्टर और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:
पटेल नगर डी सेक्टर, रायसेन रोड, आईबीडी कैंपस, राजीव नगर बी-सी सेक्टर, रोशनपुरा, मालवीय नगर, श्रीराम अपार्टमेंट और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:
अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगला, भवानी धाम फेस-1, भवानी कैंपस और आसपास के क्षेत्र।