• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के 35 इलाकों में 7 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, गौतम नगर समेत कई क्षेत्रों में रखरखाव कार्य, देखें अपने इलाके का समय

गौतम नगर, दानिश हिल्स, निशातपुरा-नारियलखेड़ा समेत 35 इलाकों में आज यानी बुधवार को तीन से सात घंटे तक बिजली गुल रहेगी। उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वा...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 12:37:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 04:03:44 AM (IST)
भोपाल के 35 इलाकों में 7 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, गौतम नगर समेत कई क्षेत्रों में रखरखाव कार्य, देखें अपने इलाके का समय
35 इलाकों में 7 घंटे तक बिजली रहेगी गुल। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गौतम नगर, दानिश हिल्स, निशातपुरा-नारियलखेड़ा समेत 35 इलाकों में आज यानी बुधवार को तीन से सात घंटे तक बिजली गुल रहेगी। उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का काम किया जाना है। इसके चलते सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बैरागढ़ के सीहोर नाका, नगर निगम काम्पलेक्स, टी वार्ड, संतजी कुटिया में बिजली नहीं रहेगी। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक भैंसाखेड़ी और मंडी बैरागढ़ क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक दानिश हिल्स व्यू, सागर ग्रीन हिल्स, सर्वधर्म डी सेक्टर में बिजली कटौती होगी।

दोपहर और शाम तक प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक मानसरोवर काम्पलेक्स, जीआरपी कालोनी, शांति नगर, अंकुर काम्पलेक्स और 7 नंबर मार्केट में आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक झूलेलाल मार्केट प्रभावित रहेगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक गांधी भवन, हिंदी भवन, मानस भवन और श्यामला हिल्स में बिजली गुल रहेगी। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक फिरदोश नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्रीनगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा, पीजीबीटी रोड, गौतम नगर और संत कंवरराम कालोनी में रखरखाव का कार्य किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- रतलाम में करणी सेना का आंदोलन, कलेक्टर के न आने पर सड़क को बनाया आशियाना, हाईवे पर ही लगाया पंगत और टेंट

देर शाम तक चलने वाली बिजली कटौती की सूची

सुबह 10 से शाम चार बजे तक सिग्मा ग्रीन कालोनी, कम्फर्ट हाइट कालोनी, आईनाक्स कालोनी, नीरज नगर और एम्राल्ड टावर में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइश स्पेस कालोनी, राज नगर, न्यू कोहेफिजा समेत आसपास के इलाकों में बिजली कटौती होगी।