
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के करीब 50 इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य किए जाने के कारण यह कटौती तीन घंटे 30 मिनट से लेकर छह घंटे तक रहेगी, जिससे कई प्रमुख क्षेत्रों के रहवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
प्रभावित क्षेत्रों में ऐशबाग, पलासी, बरखेड़ी, गिन्नार वैली, बंगाली कालोनी, पूर्वांचल, शिवलोक, अहीर मोहल्ला सहित अन्य इलाके शामिल हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सुबह 9.30 से दोपहर दो बजे तक- रीगल होम्स, बंगाली कालोनी, पूर्वांचल फेस-दो, शिवलोक फेस-छह, श्रीराम परिसर व आसपास।
सुबह दस से दोपहर दो बजे तक- रुद्राक्ष, शिवा स्प्रिंग, शिवा रायल पार्क कालोनी व आसपास।
सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक- रेतघाट, पीर गेट, जुमेराती, अलीगंज, चौकी इमामबाड़ा, नूरमहल व आसपास के इलाके।
सुबह दस से शाम चार बजे तक- बाग उमराव दूल्हा, इंद्रा कालोनी, ऐशबाग, महामाई का बाग, बरखेड़ी फाटक, पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पेश कालोनी, राजनगर, सुदामा नगर, तिरुपति अभिनव होम्स, गिन्नार वैली, हम्माल कालोनी, जोगीपुरा, नीम रोड, प्रेमदीपुरा व आसपास।
यह भी पढ़ें- बड़ा तालाब में 400 अवैध कब्जे चिह्नित, लेकिन डेढ़ महीने में हटे सिर्फ 40, रसूखदारों के कब्जे छोड़ अन्य पर चला बुलडोजर
सुबह दस से शाम चार बजे तक- अहीर मोहल्ला, महावीरपुरा, माता मोहल्ला, कोलीपुरा, अमरनाथ बिल्डिंग, बद्रीनाथ बिल्डिंग, ऋषिकेश बिल्डिंग, जगन्नाथ बिल्डिंग, पुलिस सीआई कालोनी, वसुंधरा एरिया, बैंक कालोनी, न्यू कालोनी, कुम्हारपुरा और आसपास।